म्यूजिक रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल' के अपकमिंग एपिसोड में बीते जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से जुड़े किस्से-कहानियों को सुनाती करती नजर आएंगी. आशा पारेख ने शो के वीडियो प्रोमो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह बताती नजर आईं कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में राजेश खन्ना बेहद शर्मीले, शांत और संकोची स्वभाव के थे. हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. शो के दौरान कंटेस्टेंट मिस्सी बसु ने फिल्म ‘बहारों के सपने' के लोकप्रिय गीत ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं' पर प्रस्तुति देती नजर आईं.
राजेश खन्ना के शुरुआती दिनों का गाना

इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आशा पारेख पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने उस दौर का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. आशा पारेख ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में नए थे. यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस समय उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना स्वभाव से काफी झिझकने वाले थे और लोगों से कम बातचीत करते थे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढे़ं- मनोज तिवारी के प्रतिद्वंदी थे रवि किशन, कहा- भोजपुरी इंडस्ट्री को उन्होंने दिलाई पहचान
दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे राजेश खन्ना

अभिनेत्री ने कहा कि बाद में जब उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई और फिल्मों में काम किया, तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. साथ काम करते-करते वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे और सुख-दुख की बातें भी साझा करने लगे. उन्होंने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वे लगातार दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. एक शेड्यूल खत्म होते ही दूसरे सेट पर पहुंचना पड़ता था. ऐसे व्यस्त कार्यक्रम के कारण कलाकारों को काफी थकान भी होती थी.
आशा पारेख ने बताया- सेंसिटिव इंसान थे राजेश खन्ना
आशा पारेख ने मुस्कुराते हुए एक मजेदार घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक दिन राजेश खन्ना ने उनसे कहा, “आशा जी, आप इतनी जल्दी क्यों आ जाती हैं? आराम से आइए, मैं तो चार बजे से पहले सेट पर नहीं पहुंचूंगा.” यह सुनकर उन्हें खुशी हुई क्योंकि इससे उन्हें भी थोड़ा आराम करने का समय मिल जाता था. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना बेहद संवेदनशील इंसान थे. वे अपने जीवन की बातें और अनुभव साझा करते थे. मैं भी उनसे खुलकर बातचीत करती थी. हमारी दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती चली गई.
यादगार रोमांटिक गाना है आजा पिया तोहे प्यार दूं
‘आजा पिया तोहे प्यार दूं' 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहारों के सपने' का लोकप्रिय गीत है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था जबकि गीत मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. फिल्म में आशा पारेख और राजेश खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. रिलीज के लंबे समय बाद भी यह गीत हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिना जाता है.
ये भी पढे़ं- घूसखोर पंडित टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं