विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

अक्षय कुमार के लिए वरुण, रणवीर और सिद्धार्थ ने दिखाई अपनी 'टॉयलेट-कथा'

बुधवार को सिद्धार्थ ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके साथ अक्षय भी नजर आ रहे हैं. इस मजेदार वीडियो में अक्षय और सिद्धार्थ 'टॉयलेट...' पर बात करते नजर आ रहे हैं.

अक्षय कुमार के लिए वरुण, रणवीर और सिद्धार्थ ने दिखाई अपनी 'टॉयलेट-कथा'
  • अक्षय कुमार की फिल्‍म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में उतरे सितारे
  • वरुण धवन और रणवीर सिंह के बाद सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने किया प्रमोट
  • फनी वीडियो बना अक्षय की फिल्‍म को दी बधाई
नई दिल्‍ली: अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्‍म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में जमकर लगे हुए हैं और इस दौरान क्‍लीनिंग ड्राइव से लेकर शहरों के चक्‍कर लगाने तक वह सब कुछ कर रहे हैं. लेकिन अब अक्षय की इस फिल्‍म का प्रमोशन सिर्फ वह खुद ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई और सितारे भी करते नजर आ रहे हैं. पहले वरुण धवन, फिर एनर्जी के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर रणवीर सिंह और अब अक्षय कुमार के ऑनस्‍क्रीन 'ब्रदर' सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का प्रमोशन किया है. वैसे तो अक्षय और भूमि पेडणेकर टीवी से लेकर लाइव इवेंट तक में अपनी फिल्‍म का प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन इन तीनों एक्‍टर्स ने जिस फनी अंदाज में इस फिल्‍म का प्रमोशन किया है, उसे आप जरूर देखना चाहेंगे.

बुधवार को सिद्धार्थ ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके साथ अक्षय भी नजर आ रहे हैं. इस मजेदार वीडियो में अक्षय और सिद्धार्थ 'टॉयलेट...' पर बात करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह दोनों साल 2015 में आई फिल्‍म 'ब्रदर्स' में एक-दूसरे के भाई का किरदार निभा चुके हैं. आप भी देखें यह फनी वीडियो.
 
यह भी पढ़ें: यह क्‍या! सिर्फ 'मां' नहीं, अब सुष्मिता सेन बन गई अपनी बेटियों के लिए 'भाई'

इससे पहले रणवीर सिंह ने भी एक बेहद फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भूमि पेडणेकर के टॉयलेट में से निकलते नजर आ रहे हैं. आप भी देखिए रणवीर और भूमि का यह मजेदार अंदाज.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Sidharth Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com