विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2015

अपने BIRTHDAY के दिन फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त रहीं प्रियंका चोपड़ा

अपने BIRTHDAY के दिन फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त रहीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की फाइल फोटो
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने जन्मदिन पर भी काम में व्यस्त रहीं। शनिवार को अपने 33वें जन्मदिन पर वह आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त रहीं। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर पोस्ट डालकर शूटिंग की जानकारी दी।

प्रियका ने ट्वीट किया, "मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए आप सब लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया। आपकी शुभकामनाएं मुझे भरोसा दिलाती हैं कि ऐसा कोई काम नहीं, जो मैं नहीं कर सकती। खुद को भाग्यशाली मानती हूं। अब शूटिंग के लिए जा रही हूं।"

प्रियंका ने कहा कि लोगों का प्यार और उनकी तरफ से मिलने वाली सराहना उन्हें ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने की ताकत देती है।

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' एक प्रेम कहानी है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम की भूमिका निभा रहे हैं और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं। प्रियंका फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फिल्म, प्रियंका चोपड़ा, जन्मदिन, बाजीराव मस्तानी, शूटिंग, Movie, Priyanka Chopra, Birthday, Baji Rao Mastani, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com