विज्ञापन

1987 को रिलीज हुई थी 10 सितारों वाली फिल्म, बहन का बदला लेने के लिए भाई बना डाकू, बप्पी लहिरी के म्यूजिक ने बनाया ब्लॉकबस्टर

यह फिल्म 3 अप्रैल 1987 में रिलीज हुई थी. इसमें 10 दिग्गज सितारे एक साथ नजर आए थे. यह बॉलीवुड की एक स्टार एक्ट्रेस के पापा की डेब्यू फिल्म थी, जिसने अपनी कहानी के अलावा अपने म्यूजिक से भी खूब नाम कमाया था.

1987 को रिलीज हुई थी 10 सितारों वाली फिल्म, बहन का बदला लेने के लिए भाई बना डाकू, बप्पी लहिरी के म्यूजिक ने बनाया ब्लॉकबस्टर
3 अप्रैल 1987 को रिलीज हुई थी 'आग ही आग'

अभिनेता चंकी पांडे अपने मजाकिया अंदाज के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय रहते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म 'आग ही आग' से डेब्यू किया था. इस फिल्म को रिलीज हुए अब 39 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की एक सीन पोस्ट कर यादों को फिर से ताजा किया. उन्होंने लिखा, "फिल्म 'आग ही आग' से मैंने अभिनय की दुनिया में पहला कदम रखा था. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 39 साल हो गए हैं."

3 अप्रैल 1987 को रिलीज हुई थी 'आग ही आग'

फिल्म 'आग ही आग' साल 1987 में रिलीज हुई थी. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में चंकी पांडे के साथ कई बड़े कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म ने चंकी को बॉलीवुड में एक नई पहचान दी. 'आग ही आग' (1987) एक सुपरहिट बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन शिबू मित्रा ने किया था. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, चंकी पांडे, नीलम, मौसमी चटर्जी और डैनी डेन्जोंगपा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. यह फिल्म भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक फौजी की लड़ाई और बाप-बेटे के रिश्तों पर आधारित थी.

बहन की हत्या के बाद भाई बन जाता है डाकू 

Latest and Breaking News on NDTV

यह फिल्म की कहानी सेना अधिकारी बहादुर सिंह (धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहन की दुष्कर्म और हत्या के बाद भ्रष्ट पुलिस से निराश होकर डाकू बन जाता है और अपना नाम शेर सिंह रख लेता है. कहानी में तब मोड़ आता है, जब उसका बेटा विजय अपने पिता के अतीत से टकराता है.

बप्पी लहिरी ने दिया था म्यूजिक 

फिल्म का संगीत बप्पी लहिरी ने दिया था. इसमें 'हर कोई चाहता है' और 'आसमान तू मेरी जिंदगी है' जैसे गाने सुपरहिट रहे थे. यह 1987 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी, जिसने चंकी पांडे को बॉलीवुड में स्थापित किया. फिल्म में जोरदार डायलॉग और एक्शन दृश्यों का मिश्रण था, जिस वजह से फिल्म को अच्छी सफलता मिली थी.

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी धर्मेंद्र को याद कर हुईं इमोशनल, गाया 33 साल पुराना दोनों का ये हिट गाना, वीडियो देख रो देंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aag Hi Aag, Aag Hi Aag Movie, Chunkey Panday, Dharmendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com