विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2012

प्रियंका ने बहन की फिल्म 'इश्कजादे' देखने को कहा

परिनीति ने प्रियंका की आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा था कि " 'तेरी मेरी कहानी' बहुत मजेदार लग रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन परिनीति की आने वाली फिल्म 'इश्कजादे' को लेकर खासी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपील की है।

परिनीति ने प्रियंका की आने वाली फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा था कि " 'तेरी मेरी कहानी' बहुत मजेदार लग रही है। आगे बढ़िए प्रियंका दीदी।"

इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा था, "धन्यवाद तीशू..' इश्कजादे' का क्या चल रहा है। मैं बहुत उत्साहित हूं। 11 मई नजदीक आ रहा है।"

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 11 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'इश्कजादे', निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन की पहली फिल्म है। यह फिल्म दो जोशीले किरदारों के बीच ताकत और वर्चस्व के लिए लड़ाई की कहानी है।

दूसरी तरफ शाहिद कपूर और प्रियंका अभिनीत 'तेरी मेरी कहानी' को सदाबहार प्रेम कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कुणाल कोहली निर्देशित यह फिल्म 1910 से 2012 के बीच की समय अवधि पर आधारित है। इसके जून में रिलीज होने की सम्भावना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Ishaqzaade, Priyanka On Ishaqzaade, इश्कजादे पर प्रियंका, प्रियंका चोपड़ा, इश्कजादे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com