विज्ञापन
This Article is From May 11, 2015

कुछ ऐसा होगा 'गंगाजल-2' में प्रियंका चोपड़ा का लुक

कुछ ऐसा होगा 'गंगाजल-2' में प्रियंका चोपड़ा का लुक
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ ऐसी दिखाई देंगी फिल्म 'गंगाजल' के सीक्वेल में। प्रियंका की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब घूम रही है। इस तस्वीर में प्रियंका पुलिस अफसर के लुक में नज़र आ रही हैं।

फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल-2' में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर की भूमिका में नज़र आएंगी और फिल्म की कहानी बिहार के पुलिसिया सिस्टम को दर्शाएगी।

प्रकाश झा निर्देशित पहली 'गंगाजल' में अजय देवगन ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ-साथ समीक्षकों की भी बड़ी सराहना मिली थी। अजय देवगन 'गंगाजल' में बिहार की गुंडागर्दी और भ्रष्ट सिस्टम से लड़ रहे थे, हालांकि कहानी काल्पनिक थी, मगर वह फिल्म बिहार की सच्चाई दर्शा रही थी और किसी रीयलिस्टिक सिनेमा से कम नहीं थी।

अब प्रकाश झा इस हिट फ़िल्म का सीक्वेल बना रहे हैं, जिसमें अजय देवगन नहीं हैं। इस बार गुंडागर्दी और भ्रष्ट सिस्टम से लड़ेंगी एक महिला पुलिस अफसर, जिसकी भूमिका निभा रही हैं, प्रियंका चोपड़ा। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राहुल भट्ट भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रियंका चोपड़ा, गंगाजल-2, प्रकाश झा, Priyanka Chopra, Gangaajal-2, Prakash Jha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com