'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान और सोनम....
मुंबई:
रिलीज से पहले ही सलमान खान की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। खबर है कि इस फ़िल्म के म्यूजिक राइट 17 करोड़ में बेचे गए हैं। अगर यह सच है तो किसी भी फिल्म के लिए अब तक का सबसे महंगा बेचा या खरीदा गया संगीत है।
वैसे बड़े सितारों की फिल्मों के म्यूजिक राइट्स की बड़ी-बड़ी कीमतें लगती हैं। फिल्म के गाने चाहे बहुत अच्छे न हों फिर भी इनके राइट्स ऊंची कीमतों में बेचे जाते हैं, क्योंकि बड़े सितारों के होने से म्यूजिक के प्रचार का बजट बड़ा होता है और बड़े पैमाने पर गानों का प्रमोशन होता है।
फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ख़ान के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं और इसका संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने। फिल्म में करीब नौ गाने होंगे।
सूरज बड़जात्या और सलमान खान जब-जब एक साथ आए हैं इनका म्यूजिक भी कामयाब रहा है। 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' का संगीत आज भी लोकप्रिय है और शायद यही वजह है 17 करोड़ की कीमत दी जा रही है फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के संगीत को।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रेम रतन धन पायो, सलमान खान, म्यूजिक राइट्स, सोनम कपूर, Prem Ratan Dhan Payo, Salman Khan, Sonam Kapoor