विज्ञापन

Salman Khan Eid 2027: कम नहीं हो रही सलमान खान की मुश्किलें, मातृभूमि की रिलीज का अता-पता नहीं, ईद 2027 पर प्रभास बने राह का रोड़ा

Salman Khan Eid 2027: सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपनी अगली फिल्म ईद पर रिलीज करने का ऐलान किया. वहीं प्रभास की फिल्म स्पिरिट भी उसी समय आने वाली है, जिससे संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा तेज हो गई है.

Salman Khan Eid 2027: कम नहीं हो रही सलमान खान की मुश्किलें, मातृभूमि की रिलीज का अता-पता नहीं, ईद 2027 पर प्रभास बने राह का रोड़ा
ईद पर दिखेगी दो सुपरस्टार्स की भिड़ंत!

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर ईद (Eid 2027) पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं, और इस बार मामला पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प नजर आ रहा है. इस साल भले ही वो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए, लेकिन 2027 की ईद उन्होंने पहले ही अपने नाम कर ली है. खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा दिखाई देंगी. जैसे ही सलमान ने सेट से एक वीडियो शेयर कर इस प्रोजेक्ट का इशारा दिया, फैंस की एक्साइटमेंट अचानक से कई गुना बढ़ गई और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

ये भी पढ़ें; तमन्ना भाटिया को 'माशाअल्लाह दूधिया' कहने पर अन्नू कपूर ने दी सफाई, बोले- बात अंग्रेजी में कही होती तो विवाद नहीं होता

ईद 2027 पर सलमान का बड़ा प्लान

सलमान खान ने अपने ही अंदाज में हिंट देते हुए कहा कि थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद अनाउंस की है. इस लाइन ने फैंस को साफ संकेत दे दिया कि वो इस बार कुछ बड़ा लेकर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं, जो बड़े स्टार्स के साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं. अभी फिल्म की कहानी और नाम को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सिर्फ सलमान और नयनतारा की जोड़ी ही इसे चर्चा में बनाए रखने के लिए काफी है.

प्रभास से टकराव की आहट

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब खबर सामने आई कि साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘स्पिरिट' भी इसी समय रिलीज हो सकती है. इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज हो सकती है, जबकि ईद 10 मार्च के आसपास है. ऐसे में अगर सलमान की फिल्म भी उसी हफ्ते आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर तय मानी जा रही है.

फैंस बोले- ईद मतलब सलमान

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई लोग कह रहे हैं कि ईद और सलमान खान का रिश्ता बहुत पुराना है और इस बार भी वही बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे. वहीं कुछ फैंस को सलमान और प्रभास के बीच सीधी टक्कर देखने का इंतजार है. कई यूजर्स ने तो इसे 2027 की सबसे बड़ी फिल्मी जंग तक बता दिया है. फिलहाल सभी की नजरें रिलीज डेट के फाइनल ऐलान पर टिकी हैं, लेकिन इतना तय है कि ईद 2027 सिनेमा लवर्स के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com