विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2017

'खलनायक' से नायक बने प्रकाश राज, ईद के मौके पर गरीब परिवार को तोहफे में दिया घर

पर्दे पर अक्सर खलनायक के रूप में नजर आने वाले प्रकाश राज ने महबूब नगर जिले के कोंडारेड्डीपल्ली गांव के छोटे मियां के परिवार की मदद कर, उनके लिए वास्तविक जीवन के नायक साबित हुए.

'खलनायक' से नायक बने प्रकाश राज, ईद के मौके पर गरीब परिवार को तोहफे में दिया घर
प्रकाश राज 'वॉन्टेड', 'सिंघम' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
नई दिल्ली: अभिनेता प्रकाश राज ने तेलंगाना में एक गरीब मुस्लिम परिवार को ईद-उल-फित्र के अवसर पर तोहफे के रूप में घर भेंट किया. पर्दे पर अक्सर खलनायक के रूप में नजर आने वाले प्रकाश राज ने महबूब नगर जिले के कोंडारेड्डीपल्ली गांव के छोटे मियां के परिवार की मदद कर, उनके लिए वास्तविक जीवन के नायक साबित हुए. अभिनेता ने इस गांव को गोद ले रखा है और वहां पर विकास संबधी कई काम करवाए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "कोंडारेड्डीपल्ली में प्रकाश राज फाउंडेशन द्वारा इस परिवार के लिए बनाए गए घर को सौंप कर रमजान का जश्न मनाया.. जीवन को पटरी पर लाने की खुशी."
 
प्रकाश राज फाउंडेशन ने गरीब परिवार के लिए एक नया घर बनवाया है. छोटे मियां, उनकी पत्नी और तीन बेटियां इससे पहले एक जीर्ण-शीर्ण हालत वाले घर में रहा करते थे. अभिनेता सोमवार को ईद के मौके पर गांव भी गए. ट्विटर पर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. 

वह घर में गृह-प्रवेश के मौके पर फीता काटते और कुछ गांव वालों के साथ बात करते नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने नए घर के सामने खड़े मुस्लिम परिवार की तस्वीर भी पोस्ट की. 

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj Foundation, Eid 2017, Bollywood Stars Eid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com