विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया बिग बी के KBC में, जानें शो के बारे में 5 खास बातें

कौन बनेगा करोड़पति नौवां सीजन शुरू होने जा रहा है. इस बार इस शो में कई तरह के प्रयोग किए गए हैं

पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया बिग बी के KBC में, जानें शो के बारे में 5 खास बातें
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन
  • फ्रेंड को फोन करने वाला विकल्प खत्म
  • शो को कर दिया है डिजिटल
  • जोड़ीदार का ऑप्शन भी होगा उपलब्ध
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति पिछले 17 साल से टीवी पर छाया हुआ है, और अब वे एक बार फिर टीवी पर अपने इस हिट के शो के साथ दस्तक देने जा रहे हैं. ये इस शो का नौवां सीजन है. हर बार की तरह अमिताभ बच्चन इस बार भी इस शो की एकंरिंग करेंगे और वे न सिर्फ शो की टीआरपी को आगे ले जाने का काम करते हैं बल्कि वे ऑडियंस से भी बहुत ही गहरे ढंग से जुड़ते हैं. उनका बोलने का अंदाज और स्टाइल दर्शकों के दिलों के करीब लेकर आता है. खास यह कि इस बार शो पूरी तरह से डिजिटल हो गया है. केबीसी के सीजन-9 की खास बातें-
  • कौन बनेगा करोड़पति का यह सीजन छह हफ्ते तक रहेगा ऑन एयर. 

  • इस बार 15 सवालों का जवाब देने पर मिलेंगे एक करोड़ रु. जबकि जैकपॉट यानी 16वें सवाल पर मिलेंगे सात करोड़ रु.

  • इस बार डिजिटली पैसा ट्रांसफर होगा. यानी इधर जीत और उधर पैसा.

  • फ्रेंड को फोन करने का विकल्प इस बार नहीं होगा बल्कि इसकी विडियो कॉलिंग की सुविधा होगी.

  • इस बार जोड़ीदार ऑप्शन भी होगा. जिसमें परिवार का सदस्य या दोस्त होगा, जिससे सवाल का जवाब पूछा जा सकेगा.
हाल ही मे अमिताभ  ने अपने ब्‍लॉग में लिखा, 'केबीसी' की शुरुआत के 17 वर्ष और इसके साथ मेरे जुड़ाव को फिर से याद किया. क्या यात्रा थी और क्या अनुभव था! न केवल मेरे लिए, बल्कि सचमुच कई लोगों के लिए.'  उन्होंने कहा कि 17 वर्ष इससे जुड़े रहना अपने आप में एक जीवनकाल है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, KBC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com