विज्ञापन

इस गाने के बिना अधूरी कहलाती है होली, अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग देखने आए लोगों ने किया था काम

होली के मौके पर अगर किसी एक गीत को सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो वह है फिल्म सिलसिला का मशहूर गीत “रंग बरसे”. होली के रंग जैसे इस गाने के बिना अधूरे लगते हैं.

इस गाने के बिना अधूरी कहलाती है होली, अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग देखने आए लोगों ने किया था काम
इस गाने के बिना अधूरी कहलाती है होली
नई दिल्ली:

होली के मौके पर अगर किसी एक गीत को सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो वह है फिल्म सिलसिला का मशहूर गीत “रंग बरसे”. होली के रंग जैसे इस गाने के बिना अधूरे लगते हैं. देश के लगभग हर कोने में जब लोग रंगों में सराबोर होकर होली खेलते हैं तो यह गीत अपने-आप बज उठता है और लोग इसकी धुन पर झूमते नजर आते हैं. फिल्म सिलसिला के इस गीत में पर्दे पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा रंगों के बीच नाचते-गाते दिखाई देते हैं, जबकि संजीव कुमार ढोलक बजाते नजर आते हैं. लेकिन शायद कम ही लोगों को यह पता होगा कि इस मशहूर गाने की शूटिंग दिल्ली के छतरपुर इलाके के एक फार्महाउस में की गई थी. 

ये भी पढ़ें: 50-60 लाख नहीं बल्कि इतने लाख रुपये में सुष्मिता सेन ने किराए पर दिया अपना फ्लैट, डील सुनकर उड़ जाएंगे होश

दरअसल इस फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही हुई थी, लेकिन इस गीत का कुछ हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया गया था. उस दौर में दिल्ली में जूनियर आर्टिस्ट और पेशेवर डांसर आसानी से नहीं मिलते थे. इसलिए गाने में मुख्य कलाकारों के अलावा जो लोग नजर आते हैं, उनमें से कई फिल्म यूनिट के दोस्त, परिचित या शूटिंग देखने आए मेहमान थे. जब गाने के कुछ हिस्सों में समन्वित डांस स्टेप्स की जरूरत पड़ी, तब उन दृश्यों को मुंबई के चांदीवली स्टूडियो में फिल्माया गया.

गाने में जहां-जहां एकदम तालमेल के साथ डांस करते हुए लोग दिखाई देते हैं, वे सभी हिस्से चांदीवली स्टूडियो में शूट किए गए थे. दिलचस्प बात यह है कि गाना देखते समय यह पहचानना लगभग नामुमकिन है कि कौन सा दृश्य दिल्ली में फिल्माया गया है और कौन सा मुंबई में. इस गीत की शूटिंग करीब तीन दिन तक चली थी. इसके कोरियोग्राफर सुरेश भट्ट थे, जबकि गीत के बोल मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे. फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा थे. यही वजह है कि “रंग बरसे” आज भी होली का सबसे लोकप्रिय और यादगार गीत माना जाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi, Holi 2026, Rang Barse, Song Rang Barse, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com