विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

कुछ ऐसी थी मजूबरी कि शादी के 6 महीनों बाद हनीमून पर निकला टीवी कपल, देखें Photos

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 10' में विक्रांत सिंह ने मोनालिसा के साथ सात फेरे लिए थे. जोड़ी की शादी नेशनल टेलीविजन पर दिखाई गई थी.

कुछ ऐसी थी मजूबरी कि शादी के 6 महीनों बाद हनीमून पर निकला टीवी कपल, देखें Photos
मोनालिसा और विक्रांत सिंह 'नच बलिए' में नजर आ चुके हैं.
  • जनवरी में 'बिग बॉस' के घर हुई थी मोनालिसा-विक्रांत की शादी
  • 'बिग बॉस' के बाद पति विक्रांत के साथ 'नच बलिए' का हिस्सा बनीं मोनालिसा
  • मलेशिया से पहले मिनी हनीमून के लिए गोवा गया था टीवी कपल
नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दसवें सीजन में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे. जनवरी में शो के दौरान जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थीं, जिसे नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था. शादी के बाद दोनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के अलावा भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे, ऐसे में दोनों को हनीमून पर जाने का वक्त नहीं मिला. शादी के लगभग 6 महीने बाद कपल ने हनीमून पर जाने की प्लानिंग की. इन दिनों मोनालिसा-विक्रांत मलेशिया की सैर कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम पर साझा की है. बताते चलें कि, इससे पहले जोड़ी मिनी हनीमून के लिए गोवा गई थीं.

देखें, मोनालिसा-विक्रांत के मलेशिया ट्रिप की तस्वीरें...
 

Awwww... i am such a " bechari "

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

 

Yayyyyy

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

 

Twin Tower in #kualalumpur mein hum dono#holiday #fun #masti #lovingit

A post shared by vikrant singh Rajpoot (@vikrant8235) on

 

About Tonight... ....

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


भोजपूरी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनने के बाद मोनालिसा ने टीवी शो 'बिग बॉस 10' में एंट्री ली थी. इसी शो में मोनालिसा ने अपने पार्टनर और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी. रियलिटी शो में सात फेरे लेने के बाद जोड़ी ने डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में हिस्सा लिया. हफ्ते-दर-हफ्ते इन्होंने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस 'नच बलिए' के स्टेज पर दी थी. लेकिन फिनाले से कुछ हफ्ते पहले दोनों नच के मंच से बाहर हो गए थे. बाहर आने के बाद कपल का सिजलिंग फोटोशूट वायरल हुआ था.
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


बताते चलें कि, 'बिग बॉस' के घर में मोनालिसा और विक्रांत ने साते फेरे लेकर हिंदु रीति-रिवाज से शादी की थी. इस शादी का पूरा खर्चा बिग बॉस की ओर से उठाया गया. शादी में भोजपुरी कलाकार रविकिशन और निरहुआ भी शामिल हुए थे.


विवादित फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा' की टीम से खास मुलाकात... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Honeymoon, Monalisa Vikrant Wedding, Monalisa Vikrant Bigg Boss Wedding, Bigg Boss Season 10, Tv Stars Honeymoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com