विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2015

सशक्तीकरण का मतलब सेक्सी बनना नहीं : कंगना

मुंबई : बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रानावत ने दीपिका पादुकोण अभिनीत वीडियो 'माय च्वाइस' पर अपनी राय देते हुए कहा है कि सेक्सी बनना महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता। वह हालांकि कहती हैं कि इस वीडियो को महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रचार करने के लिए सराहा जाना चाहिए।

कंगना मुंबई में गुरुवार को एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। इस दौरान 'माय च्वाइस' पर उनकी राय मांगी गई, तो उन्होंने कहा, 'महिला सशक्तिकरण का मतलब पुरुषों में हीनभावना पैदा करना नहीं है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमें पुरुषों के सशक्तिकरण पर 20 साल लगाने पड़ेंगे। सशक्तिकरण का ताल्लुक एक जीवात्मा और एक इंसान के रूप में विकसित करने से है।

इसका मतलब यह नहीं कि आप सेक्सी बन जाएं।' कंगना हालांकि कहती हैं कि उन्होंने अभी यह वीडियो देखी नहीं है। होमी अदजानिया निर्देशित 'माय च्वाइस' दो मिनट की वीडियो है। यह पुरुषों से महिलाओं को उनके कपड़ों, पेशे और जीवनशैली के आधार पर न आंकने पर जोर देती है।

इस वीडियो में दीपिका शादी से पूर्व यौन संबंध बनाने या विवाहेतर शारीरिक संबंध रखने या शारीरिक संबंध न बनाने व ऐसे ही कई मुद्दों पर फैसला लेने की आजादी महिलाओं पर छोड़ने की वकालत करती दिखती हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कंगना रानावत, दीपिका पादुकोण, माय च्‍वाइस, महिला सशक्तिकरण, Kangana Ranaut, Women's Empowerment, Deepika Padukone