विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को ऑडिशन ना देने की जिद पड़ी महंगी, हाथ से निकली वर्ल्ड क्लास सीरीज, कल्कि 2, स्पिरिट के बाद एक और झटका

दीपिका पादुकोण ने ऐसी कौन सी जिद पकड़ ली है कि उनके हाथ से एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट निकलते जा रहे हैं. पहले स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर हुईं और अब इस इंटरनेशनल सीरीज को भी गंवा बैठीं.

दीपिका पादुकोण को ऑडिशन ना देने की जिद पड़ी महंगी, हाथ से निकली वर्ल्ड क्लास सीरीज, कल्कि 2, स्पिरिट के बाद एक और झटका
दीपिका पादुकोण की जिद बनी मुसीबत, हाथ से निकल रहे बड़े प्रोजेक्ट
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण को ना जाने क्या हो गया है. उनके हाथ से एक के बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट निकलने की खबरें लगातार आ रही हैं. पहले उनकी शर्तों की वजह से उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर किया गया तो उसके बाद नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी से भी वह बाहर हो गईं. इन दोनों ही फिल्मों के हीरो प्रभास थे. फिल्म से उनके बाहर होने की वजह उनकी मनमानी शर्तों को बताया गया. अब एक और खबर आ रही है जिसमें एक वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गया है. 

यह भी पढ़ें: 23 साल बाद सलमान खान की फिल्म के पास हिट होने का आखिरी मौका, कमा लिए 5 करोड़ 50 लाख तो धुल जाएगा कलंक

दीपिका पादुकोण के हाथ से निकली इंटरनेशनल सीरीज

ताजा मामला द व्हाइट लोटस सीजन 4 का है. द व्हाइट लोटस एक एमी अवॉर्ड जीतने वाली एचबीओ की हिट सीरीज है. वेरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया था, लेकिन वो ऑडिशन देने को तैयार नहीं हुईं. शो की पॉलिसी है कि हर एक्टर (चाहे कितना भी बड़ा हो) को ऑडिशन देना पड़ता है, इसलिए ये मौका हाथ से निकल गया. इस तरह यहां भी उनकी शर्तें प्रोजेक्ट की राह में आईं. शायद भारतीय कलाकार ये भूल जाते हैं कि वे देश में कितने भी बड़े स्टार क्यों ना हों लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर नियम कायदे कुछ और ही होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

लगातार प्रोजेक्ट्स से हाथ धो रही हैं बॉलीवुड की मस्तानी

अब बात कल्कि 2898 एडी 2 से दीपिका के ऑफिशियली बाहर की बात करें तो प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने स्टेटमेंट जारी किया था कि 'पार्टनरशिप नहीं बन पाई' और प्रोजेक्ट के स्केल के लिए फुल कमिटमेंट चाहिए. रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनकी भूमिका कैमियो तक सिमट गई थी, या फीस/शर्तों पर बात नहीं बनी. उनकी जगह पर साई पल्लवी जैसी एक्ट्रेस की एंट्री की बातें चल रही है.

प्रभास की दो फिल्मों से हो चुकी हैं बाहर

संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से भी वो बाहर हो गईं, जहां तृप्ति डिमरी को लिया गया. वजह क्रिएटिव डिफरेंस, फीस या काम के घंटों (जैसे 8-घंटे शिफ्ट की डिमांड) बताई गईं. 

इस तरह दीपिका पादुकोण एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट खोती जा रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, The White Lotus Season 4, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com