विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

सलमान खान के बाद वरुण धवन भी कह रहे हैं, ‘चलती है क्या 9 से 12...’

सलमान खान और गोविंदा के कॉम्बो कहे जाने वाले वरुण धवन की फिल्म जुड़वां-2 के पहले गाने का टीजर रिलीज हुआ है...

सलमान खान के बाद वरुण धवन भी कह रहे हैं, ‘चलती है क्या 9 से 12...’
  • जुड़वां-2 के पहले गाने का टीजर रिलीज
  • डबल रोल में हैं वरुण धवन
  • पिता डेविड धवन हैं फिल्म के डायरेक्टर
नई दिल्ली: सलमान खान और गोविंदा के कॉम्बो कहे जाने वाले वरुण धवन की ‘जुड़वां-2’ के पहले गाने ‘चलती है क्या 9 से 12...’का टीजर रिलीज हो गया है. यह गाना सलमान खान की जुड़वां (1997) में भी था. गाना मस्ती से भरपूर है, हालांकि अभी इसकी सिर्फ एक झलक दिखाई गई है. पूरे गाने को कल रिलीज किया जाएगा.  इस गाने को देखकर कहा जा सकता है कि डायरेक्टरों के लिए फिल्म बनाना कितना आसान हो गया है. उनके पास एक हिट फॉर्मूला है जो आजमाया हुआ है. पूरी की पूरी स्टारकास्ट है, बस उसे नए रंग में रंगना है. कुछ ऐसा ही डेविड धवन ने 'जुड़वां-2' में भी किया है.

यह भी पढ़ेंः मलाइका अरोड़ा करती रहीं “No”, लेकिन सनी लियोन ने हर बार कहा ‘Yes’

'जुड़वां' को भी उन्होंने डायरेक्ट किया था. यह दो भाइयों की फिल्म है जो जुड़वां हैं. जो एक करता है, वैसा ही दूसरे के साथ भी होता है. 1997 की इस हिट फिल्म में सलमान के साथ करिश्मा कपूर और रंभा थीं जबकि इस नए जुड़वां वरुण धवन के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस हैं. वरुण धवन स्टारर यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.



वैसे भी वरुण धवन को गोविंदा और सलमान खान स्टाइल फिल्में काफी रास भी आती हैं क्योंकि वे अच्छे डांस से लेकर एक्शन और बढ़िया मेलोड्रामा तक कर लेत हैं. उनका बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कामयाबी का अच्छा रिकॉर्ड रहा है. देखना यह है कि वे अपने इस रिकॉर्ड को कायम रख पाते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Judwaa-2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com