विज्ञापन

बॉर्डर 2 की शूटिंग के बीच ICU में थे डेविड धवन, वरुण हो रहे थे ट्रोल, तब 2 बजे रात सलमान खान ने किया ऐसा काम

बॉर्डर 2 की जबरदस्त कमाई के बीच स्टार्स की एक्टिंग भी खूब तारीफें बटोर रही है. सनी देओल की एक्टिंग तो लाजवाब है ही दूसरे स्टार्स भी कहीं कम नहीं पड़े हैं. खासतौर से वरुण धवन जो इस पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी ट्रोलिंग का भी शिकार हुए.

बॉर्डर 2 की शूटिंग के बीच ICU में थे डेविड धवन, वरुण हो रहे थे ट्रोल, तब 2 बजे रात सलमान खान ने किया ऐसा काम
बॉर्डर 2 से वरुण धवन ने दिया ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब

बॉर्डर 2 की जबरदस्त कमाई के बीच स्टार्स की एक्टिंग भी खूब तारीफें बटोर रही है. सनी देओल की एक्टिंग तो लाजवाब है ही दूसरे स्टार्स भी कहीं कम नहीं पड़े हैं. खासतौर से वरुण धवन जो इस पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी ट्रोलिंग का भी शिकार हुए. कभी उनकी स्माइल तो कभी उनकी पुरानी फिल्मों को लेकर उन्हें ट्रोल किया. लेकिन अब वरूण धवन की एक्टिंग ने सबकी बोलती बंद कर दी है. इस बारे में वरुण धवन से जब सवाल हुआ तो उन्होंने बताया कि कैसे वो ट्रोलिंग से डील करते रहे.

आईसीयू में पापा

फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम में वरूण धवन से सवाल हुआ कि वो ट्रोलर्स से कैसे निपटते हैं. तब उन्होंने कहा कि वो इन सब बातों की परवाह नहीं करते. क्योंकि अब ट्रोलिंग बहुत आम हो चुकी है. वरुण धवन ने एक इमोशनल किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान खबर आई कि उनके पापा डेविड धवन को चोट लगी है और वो आईसीयू में एडमिट हैं. वरुण धवन शूटिंग छोड़कर उन्हें देखने पहुंचे. तब डेविड धवन ने उन्हें कहा कि इस तरह शूटिंग छोड़ कर नहीं आना चाहिए था. प्रड्यूसर का नुकसान होता है. डेविड धवन ने उन्हें अपना बेस्ट परफोर्म करने की भी सलाह दी. वरुण धवन ने कहा कि जब इतना सब हो गया तो ट्रोलिंग क्या चीज है.

सलमान खान का फोन

वरुण धवन ने बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान खान का भी फोन आया. भाईजान ने उनकी खासी हौसलाअफजाई भी की. सलमान खान ने कहा कि अच्छा वक्त आने वाला है. चिंता मत करो. वरुण धवन ने बताया कि फिल्म जब रिलीज हुई तब लोगों ने उनकी तारीफ भी की. लेकिन सबसे खास था सलमान खान का फोन, जो रात में करीब दो बजे आया. सलमान खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि तुमने बहुत अच्छा काम किया बेटा, जिसे सुनकर उन्हें फिर से कॉन्फिडेंस आया.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए भजन सम्राट अनूप जलोटा, एक या दो लाख नहीं देंगे इतने रुपए, बोले- वो जेल में है...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com