विद्या बालन (फाइल फोटो)
मुंबई:
सुजॉय घोष की फिल्म ‘‘दुर्गा रानी सिंह’’ में ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन को लिए जाने की खबरें थीं। हालांकि विद्या का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
2012 में आई हिट थ्रिलर फिल्म ‘‘कहानी’’ के निर्देशक के साथ मनमुटाव के बाद विद्या ने हाल में उनसे मुलाकात कर सुलह की।
ऐसी खबरें हैं कि घोष ने उन्हें जीवनी आधारित फिल्म ‘‘दुर्गा रानी सिंह’’ की पेशकश की। माना जा रहा था कि ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या की जगह ली है, इस पर उन्होंने बेखबर अंदाज में कहा कि ‘‘उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।’’
मुंबई में आयोजित ‘17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह के दौरान संवाददाताओं ने उनसे यह सवाल पूछा था। गौरतलब है कि ऐश्वर्या से पहले फिल्म की पेशकश कंगना रनौत को की गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विद्या बालन, ऐश्वर्या रॉय, दुर्गा रानी सिंह, सुजॉय घोष, फिल्म कहानी, Vidya Balan, Aishwarya Rai, Durga Rani Singh, Sujoy Ghosh, Movie Kahaani