बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ऑफिशियली 79वें कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन गई हैं. वहीं हर बार की तरह उनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है. इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल के दो लुक की चर्चा के बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना एक्स पर किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह 2014 के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय के लुक की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं आंखें पूरी तरह खुली रह गई थीं.
अभिषेक बच्चन का पोस्ट
एक्स पर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के स्टनिंग लुक की तस्वीर शेयर की, जो 67वें कान फिल्म फेस्टिवल 2014 के रेड कार्पेट में उन्होंने पहना था. इसी की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, "लगभग 52 घंटे से सोया नहीं हूं! आंखें बंद हो रही थीं और तभी मेरी पत्नी इस अंदाज में सामने आ गई!! ठीक है. अब तो आंखें पूरी तरह खुल गई हैं!"
Almost 52hrs without sleep! Eyes shutting… and the Mrs. Shows up looking like this!! Ok.. Eyes wide open now! pic.twitter.com/r8zIUTsBV0
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) May 21, 2014
ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Cannes Day 2: जलपरी के बाद बॉस लेडी अवतार में ऐश्वर्या राय, फैंस बोले - नजरें नहीं हट रही
ऐश्वर्या राय के लुक के बारे में
ऐश्वर्या राय के लुक की बात करें तो 'टू डेज़, वन नाइट' के प्रीमियर पर ऐश्वर्या राय बच्चन को रॉबर्टो कैवाली के स्ट्रैपलेस गाउन में देखा गया था, जिसका सिल्हूट फिशटेल जैसा था. वहीं 79वें कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन भी ऐश्वर्या राय का कुछ ऐसा ही लुक देखने को मिला है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ऐश्वर्या ने 2002 में देवदास के लिए कान डेब्यू किया है, जिसमें उनका साथ शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली ने दिया था.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बारे में
पिछले काफी समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग होने की खबरें चर्चा में हैं. यह तब से है जब से वह जुलाई 2024 में अलग अलग एक हाई प्रोफाइल वेडिंग का हिस्सा बने. वहीं इसके बाद अभिषेक बच्चन ने बढ़ते ग्रे डिवोर्स पर एक पोस्ट को लाइक किया, जिसने इन खबरों को हवा दीं. हालांकि पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने मांग में सिंदूर लगाकर तलाक की खबरों को अफवाह साबित कर दिया. वहीं इसके बाद दोनों को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की वेडिंग के अलावा कई मौकों पर साथ देखा गया.
ये भी पढ़ें- पहले भोपाल को बोला बिहार, अब जसप्रीत बुमराह को लेकर कर दी बड़ी गलती, राम चरण ने इस वजह से मांगी माफी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं