विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2012

भारतीय तटों की खोज करेगा 'हाइवे ऑन माय प्लेट'

भारतीय तटों की खोज करेगा 'हाइवे ऑन माय प्लेट'
नई दिल्ली: स्थानीय व्यंजनों के स्वाद के बाद अब मशहूर प्रस्तोता रॉकी और मयूर 'हाइवे ऑन माय प्लेट-कोस्ट टू कोस्ट' कार्यक्रम के नए संस्करण में भारतीय तटों के लजीज व्यंजनों की खोज करते नजर आएंगे।

रॉकी ने एक बयान में कहा, "यह संस्करण पिछले संस्करणों से अधिक रोमांचक होगा। इस बार हमें भारतीय समुद्र तटों की इस तरह से खोज करने का मौका मिला है, जैसी पहले कभी नहीं हुई।" उन्होंने कहा, "जहां मैंने अपनी यात्रा के दौरान समुद्री भोजन का मजा लिया वहीं मयूर को बहुत से शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिला।"

दोनों सर्वश्रेष्ठ तटीय व्यंजनों की तलाश में मुम्बई, कोच्चि, पुड्ड़चेरी, चेन्नई, पुरी और कोलकता जैसे स्थानों की यात्रा पर हैं।
कार्यक्रम 'एनडीटीवी गुड टाइम्स' चैनल पर रविवार से प्रसारित होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय तटों की खोज, Highway On My Plate, हाइवे ऑन माय प्लेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com