नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा
- लंबे समय से कपिल के साथ हैं नवजोत
- विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं कपिल
- फिरंगी की शूटिंग भी कर रहे हैं
नई दिल्ली:
कॉमेडियन कपिल शर्मा और पूर्व क्रिकेटर-नेता नवजोत सिंह सिद्धू की ट्यूनिंग किसी से छिपी नहीं है. नवजोत हमेशा से कपिल के साथ रहे हैं, और उन्होंने किसी भी तरह के हालात में कपिल का साथ निभाया है. हाल ही में कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया कि इसस नवजोत का दिल टूट गया और वे उनसे गुस्सा हो गए. वैसे भी इन दिनों कपिल शर्मा अपने काम कम और पंगों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं.
यह भी पढ़ेंः दबाव में हैं कपिल शर्मा, जानिए उनकी तबीयत के बारे में क्या बोलीं ऑनस्क्रीन 'पत्नी' सुमोना चक्रवर्ती
अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो हुआ यूं कि द कपिल शर्मा शो का एक एपिसोड शूट किया जाना था. लेकिन नवजोत की तबियत नासाज थी. इसलिए वे शूटिंग में नहीं पहुंच पाए और शूटिंग को रोकना पड़ा. कपिल शर्मा ने नवजोत की कुर्सी खाली न रहे यह सोचकर अर्चना पूरन सिंह को बुला लिया. जब सिद्धू को इस बारे में पता चला तो वे खफा हो गए. माहौल को शांत करने के लिए कपिल को अर्चना को शूटिंग पर आने से मना करना पड़ा. इतने समय में जो नुक्सान होना था वह हो चुका था.
आए दिन कपिल से जुड़े किस्सों से तो ऐसा लगता है कि वे अपने काम से कुछ ज्यादा ही थक गए हैं और कॉमेडी शो तथा फिल्म की शूटिंग की थकान उनके सिर चढ़कर बोलने लगी है. या फिर कामयाबी उनके सिर चढ़कर बोल रही है...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Navjot Singh Sidhu, Kapil Sharma