नई दिल्ली:
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की हॉरर फिल्म 'दोबारा' का पोस्टर और टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, लेकिन आज मंगलवार को इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया है जो बेहद डरावना है. यह ट्रेलर इतना डरावना है कि इसे आप शायद दोबारा नहीं देख पायेंगे. ट्रेलर में कई गुत्थियां एक दूसरे में उलझी हुई नजर आ रही हैं. असल जिंदगी के भाई-बहन, हुमा और साकिब फिल्म में भी भाई-बहन का किरदार निभा रहे हैं. यह कहानी साल 2013 की हॉलीवुड फिल्म 'ओक्लस' पर आधारित है. इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर आदिल हुसैन, लीसा रे भी नजर आने वाले हैं.
अगर आपने 'ओक्लस' फिल्म देखी है तो आपको पता चल जायेगा कि फिल्म के कई सीन्स ओरिजनल से कॉपी किये गये हैं. हुमा और साकिब ने शानदार एक्टिंग की है जिसकी झलक ट्रेलर में दिख रही है. लीसा और आदिल उनके माता-पिता का किरदार निभा रहे हैं.
यहां देखें इस फिल्म का ट्रेलर -
'दोबारा' हुमा कुरैशी की दूसरी हॉरर फिल्म है. इससे पहले वह फिल्म 'एक थी डायन' में भी काम कर चुकी हैं. इस फिल्म में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा, काल्की कोचलिन और इमरान हाशमी नजर आए थे. हुमा कुरैशी आखिरी बार फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में नजर आई थीं. यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. फिल्म का निर्देशन प्रवाल रमन ने किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dobaara Trailer, Dobaara, Huma Quershi, Huma Qureshi Films, Saqib Saleem, Adil Hussain