विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2015

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन सुस्‍त पड़ी 'दिलवाले', 'बाजीराव...' में उछाल

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन सुस्‍त पड़ी 'दिलवाले', 'बाजीराव...' में उछाल
मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' में टक्कर जारी है। इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई दोनों फिल्मों में जहां 'दिलवाले' के कलेक्शन में शनिवार को हल्‍की सी गिरावट आई है वहीं 'बाजी राव मस्तानी' की कमाई में बढ़ोतरी हुई है।

फ़िल्म 'दिलवाले' ने रिलीज़ के दूसरे दिन यानी शनिवार को 20.09 करोड़ की कमाई की जो कि पहले दिन यानी शुक्रवार की कमाई 21 करोड़ से कम है। वहीं 'बाजीराव मस्तानी' की कमाई में शनिवार को बढ़ोतरी हुई। शनिवार को 'बाजी राव मस्तानी' का नेट कलेक्शन 15.52 करोड़ रहा जो कि शुक्रवार के 12.80 करोड़ से ज़्यादा है।

ट्रेड पंडित वीकास मोहन ने कहा, ''दिलवाले' को 'बाजीराव मस्तानी' से बड़ी ओपनिंग मिलनी ही थी क्योंकि इस फ़िल्म में शाहरुख़ खान, काजोल और युवा सितारे वरुण धवन के साथ-साथ निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम जुड़ा था। मगर 'बाजीराव मस्तानी' को तारीफ़ें मिल रही हैं। 'दिलवाले' की रिपीट वैल्यू नहीं है इसलिए 'बाजीराव मस्तानी' का कलेक्शन बढ़ रहा है।'

वहीं 'बाजीराव मस्तानी' के हीरो रणवीर सिंह और हि‍रोईन दीपिका पादुकोण खुश हैं दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया से। दीपिका ने कहा, 'मैं सबको धन्यवाद देती हूं और बहुत खुश हूं जिस तरह से लोग हमारी फ़िल्म और हमारी मेहनत की सराहना कर रहे हैं।'

वहीं रणवीर सिंह ने कहा, 'हमने कई सीनियर लोगों के साथ फ़िल्म देखी। लोगों को फ़िल्म काफ़ी पसंद आई। समीक्षकों ने भी खूब सराही है मेरी फ़िल्म।'

2007 में जब शाहरुख़ ख़ान और संजय लीला भंसाली बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे फ़िल्म 'ओम शांति ओम' और 'सांवरिया' को लेकर तब शाहरुख़ की एकतरफ़ा जीत हुई थी। 'ओम शांति ओम' बड़ी हिट हुई थी और 'सांवरिया' फ्लॉप, मगर स्थिति इस बार वैसी नहीं है। 60 फीसदी सिनेमा घर 'दिलवाले' को मिले हैं और 40 फीसदी 'बाजीराव मस्तानी' को, फिर भी 'बाजीराव मस्तानी' का कलेक्शन बहुत ज़्यादा कमज़ोर नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
GOAT Box Office Collection Day 3: द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का नहीं खत्म हुआ है जलवा, तलपती विजय की फिल्म ने 3 दिन में कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन सुस्‍त पड़ी 'दिलवाले', 'बाजीराव...' में उछाल
Bigg Boss 18: सलमान खान ने नए सीजन के लिए बढ़ा दी है अपनी फीस? जानिए कितना चार्ज कर रहे हैं भाईजान
Next Article
Bigg Boss 18: सलमान खान ने नए सीजन के लिए बढ़ा दी है अपनी फीस? जानिए कितना चार्ज कर रहे हैं भाईजान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com