प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई:
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख काजोल की फिल्म 'दिलवाले' जहां सबसे आगे दौड़ रही है, वहीं 'बाजीराव मस्तानी' का कलेक्शन हर दिन बढ़ता जा रहा है। दिलवाले जहां तीन दिनों में 65 करोड़ कमा कर ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है, वहीं बेहतरीन प्रतिक्रियाओं के कारण 'बाजीराव मस्तानी' की कमाई में हर दिन उछाल आ रहा है। तीन दिनों में फिल्म ने 46 करोड़ 77 लाख की कमाई की है।
दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे रणवीर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को मिल रही तारीफों के बीच रणवीर सिंह अलग-अलग सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। अलग-अलग वक्त पर मुंबई के दो थिएटरों में रणवीर जैसे ही पहुंचे उनके फैंस खूब उत्साहित दिखे। बीते शुक्रवार बाजीराव मस्तानी जब से रिलीज हुई है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा के किरदार में रणवीर सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कलेक्शन, दिलवाले, बाजीराव मस्तानी, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, Collection, Dilwale, Baji Rao Mastani, Ranveer Singh, Shahrukh Khan