Dhurandhar movie chai stall: सोचिए आप लद्दाख की हसीन वादियों में घूम रहे हों और अचानक सामने आ जाए आपकी पसंदीदा फिल्म का वो मशहूर सेट. एक ट्रेवलर के साथ लेह के बाजार में कुछ ऐसा ही कमाल हो गया. उसे रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' वाली असली चाय की दुकान मिल गई है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आते ही बवाल मच गया है, लेकिन भाई यहां बैठकर चुस्की लेने का एक बड़ा ही टेढ़ा नियम है.
ये भी पढ़ें:-24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक...IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर
ढूंढ निकाली 'वाश्मा बट्ट' की दुकान (Viral Video of Dhurandhar Movie Chai Shop in Leh)
लद्दाख की खूबसूरत रंगीनियों के बीच फिल्मों का कनेक्शन हमेशा से गहरा रहा है. हाल ही में सौम्या चटर्जी नाम के एक बंगाली कंटेंट क्रिएटर लेह की गलियों में खाक छान रहे थे, तभी उनकी किस्मत चमक गई. उन्हें वहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' में दिखाई गई 'वाश्मा बट्ट' चाय की दुकान (Washma Butt Chai Shop) मिल गई. सौम्या ने इस सिनेमैटिक सरप्राइज का एक बेहद शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा 'टा-टा बाय-बाय', 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!

फिल्म के शौकीनों को याद होगा कि इसी दुकान पर गौरव गेरा का किरदार 'आलम भाई' हमारे हीरो रणवीर सिंह को 'नमक चाय' पिलाने लाता है, जहां से फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट आता है. अब यह दुकान कोई मामूली टपरी नहीं रही, बल्कि पूरी तरह से एक 'फैन जोन' में बदल चुकी है. दीवारों पर फिल्म के पोस्टर लगे हैं और माहौल एकदम फिल्मी है.
चाय पीनी है तो मानने होंगे यहां के कायदे (The Unique Condition to Sit in This Ladakh Tea Stall)
लेकिन ठहरिए...अगर आप इस दुकान के नजारों और पुरानी यादों में खोना चाहते हैं, तो दुकान मालिक की एक अनोखी शर्त पूरी करनी होगी. इस 'लद्दाख चाय स्टॉल (Ladakh tea stall)' पर बैठने वाले हर शख्स को कम से कम दो कप चाय का ऑर्डर देना ही पड़ता है. चाहे आप अकेले जाएं या महबूब के साथ, टेबल पर दो कप चाय आना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर लोग इस मजेदार शर्त और दुकान की सजावट की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जो लोग इस वक्त लेह में मौजूद हैं, वो तो कमेंट बॉक्स में इस दुकान का पता ढूंढने में जुट गए हैं.
ये भी पढ़ें:-महीने का किराया 66 हजार और रहने के नाम पर माचिस की डिब्बी! मगर इस घर का नजारा देख दिल खुश हो जाएगा
फिल्मी दीवानों और घुमक्कड़ों के लिए यह जगह किसी 'जन्नत' से कम नहीं है. अगर आप भी आने वाले दिनों में लद्दाख जाने का मन बना रहे हैं, तो इस अनोखी चाय की दुकान पर जाकर दो कप चाय का लुत्फ उठाना बिल्कुल मत भूलिएगा.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं