विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2015

डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में 24 बॉलीवुड सितारे कैद

डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में 24 बॉलीवुड सितारे कैद
मुंबई:

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने कैलेंडर में हर साल नए अभिनेता-अभिनेत्रियों को जगह देने के लिए जाने जाते हैं।  2015 के लिए डब्बू रत्नानी ने अपना कैलेंडर लॉन्च कर दिया है। 2015 के कैलेंडर में भी डब्बू बॉलीवुड के 24 सितारों को अपने कैमरे की नजर से दुनिया के सामने रख चुके हैं।

इस बार डब्बू ने कैलेंडर में अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा,
विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, बिपाशा बसु, फरहान अख्तर, जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, काजोल, और दीपिका पादुकोण जैसे नामी सितारे दिखाई दिए।

डब्बू के कैमरे से हर साल एक्टर नए अंदाज में नजर आते हैं। खुद डब्बू सितारों को अलग लुक देने की कोशिश करते हैं। हर साल पूरे बॉलीवुड को डब्बू के कैलेंडर का इंतजार रहता है। इस बार 2015 के कैलेंडर लॉन्च से पहले डब्बू ने कैलेंडर का टीजर लॉन्च किया था। यह डब्बू का 16वां सालाना कैलेंडर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डब्बू रत्नानी, डब्बू का कैलेंडर, Dabboo Ratnani Calendar, Dabboo Ratnan, Bollywood Actress, Actor