विज्ञापन

सनी देओल और संजय दत्त को देता था टक्कर, पहली फिल्म से रातोंरात बना स्टार, फिर एक गलती ने डुबो दिया करियर

पहली फिल्म ने इस स्टार किड को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. बड़े-बड़े सितारों के बीच इसकी अलग पहचान थी, लेकिन फिर एक गलती ने पूरा खेल बदल दिया. आज 23 साल से ये चेहरा फिल्मों से दूर है.

सनी देओल और संजय दत्त को देता था टक्कर, पहली फिल्म से रातोंरात बना स्टार, फिर एक गलती ने डुबो दिया करियर
पहले ही फिल्म से रातोंरात स्टार बना ये स्टार किड, फिर हो गया गायब
NDTV

बॉलीवुड में कई स्टार किड आए, लेकिन हर किसी की किस्मत लंबी नहीं चली. एक ऐसा भी चेहरा रहा जिसने पहली ही फिल्म से ऐसा धमाका किया कि हर तरफ उसी की चर्चा होने लगी. बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स उसके साथ काम करना चाहते थे और लोग उसे आने वाले समय का बड़ा स्टार मानने लगे. इतना ही नहीं, एक दौर में उसे सनी देओल और संजय दत्त जैसे सितारों का स्ट्रांग मुकाबला माना जाता था. लेकिन फिर कुछ ऐसे फैसले हुए कि देखते ही देखते उसका चमकता करियर ढलान पर आ गया. आज ये स्टार करीब 23 साल से फिल्मों से दूर है.

ये भी पढ़ें; नेशनल अवॉर्ड से लेकर ऑस्कर तक पहुंची थी पहली फिल्म, वक्त ने मारी पलटी, ऑटो चलाकर 150 रुपये में कर रहे गुजारा

पहली फिल्म ने बना दिया रातोंरात स्टार

हम बात कर रहे हैं कुमार गौरव की. साल 1981 में 'लव स्टोरी' रिलीज हुई और एक ही फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी. वो रातोंरात हर दिल की धड़कन बन गए. उस दौर में हर बड़ा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था. इसके बाद 'तेरी कसम', 'लवर्स', 'फूल' और 'नाम' जैसी फिल्मों में उन्होंने लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 'नाम' में संजय दत्त जैसे बड़े स्टार के साथ भी कुमार गौरव ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया और साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं.

फिर बदला पूरा खेल

'लव स्टोरी' की सक्सेस के बाद कुमार गौरव का स्टारडम सातवें आसमान पर था. इसी दौरान ऐसी बातें सामने आने लगीं कि वो छोटे एक्टर्स के साथ काम नहीं करना चाहते थे. इसके बाद उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं. धीरे-धीरे नए सितारों ने जगह बना ली और कुमार गौरव का करियर पीछे छूटता चला गया.

वापसी की कोशिश भी नहीं आई काम

साल 1993 में उनके पिता राजेंद्र कुमार ने फिल्म 'फूल' बनाकर बेटे के करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की. लेकिन ये दांव भी नहीं चला. इसके बाद कुमार गौरव ने कुछ और फिल्मों में काम किया, मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया. साल 2002 में रिलीज हुई 'कांटे' उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म बनी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. अब वो लाइमलाइट से दूर परिवार के साथ सिंपल सी जिंदगी जी रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Gaurav, Rajendra Kumar, Kumar Gaurav Actor, Kumar Gaurav Age, Kumar Gaurav All Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com