विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

Box Office Collection: वीकेंड पर छा गई अक्षय की 'टॉयलेट', जानें 3 दिन की कमाई

शुरुआती तीन दिन में 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने 51.45 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है.

Box Office Collection: वीकेंड पर छा गई अक्षय की 'टॉयलेट', जानें 3 दिन की कमाई
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज हुई.
  • 3 दिनों में 50 करोड़ पार पहुंचा 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का कलेक्शन
  • रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म के खाते में आए 21.25 करोड़ रु.
  • साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'टॉयलेट'
मुंबई: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' बॉक्सऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है. फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 50 करोड़ रु. का आकंड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म के खाते में 21.25 करोड़ आए, इसी के साथ शुरुआती 3 दिनों की कमाई 51.45 करोड़ रु. पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: देश देख रहा अक्षय कुमार की 'टॉयलेट', इधर किचन में खाना बनाने में व्यस्त हैं अभिनेता

मालूम हो कि, 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 13.10, दूसरे दिन 17.10 और तीसरे दिन 21.25 करोड़ रु. कमाए. दिन-ब-दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी बढ़त हुई. फिल्म को सोमवार यानि जन्माष्टमी और मंगलवार यानि 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा.तीन दिनों में 50 करोड़ रु. पार हुई 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' साल की चौथी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है. बॉक्सऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग वीकेंड के मामले में फिल्म ने चौथी पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है. लिस्ट में पहला नंबर बाहुबली: द कन्क्लूजन (127 करोड़), दूसरा नंबर सलमान खान की ट्यूबलाइट (61.5 करोड़) और तीसरे पायदान पर शाहरुख खान की रईस (59.4 करोड़) है. अक्षय कुमार ने अपनी ही फिल्म 'जॉली एल.एल.बी. 2' का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसने शुरुआती तीन दिनों में 47.5 करोड़ रु. कमाए थे.
 
toilet ek prem katha
फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर.
 

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर कृष्ण बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटे, ट्विटर पर हुआ बवाल

'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि फिल्म का बजट 22 करोड़ रु. है और इसे कमाने के बाद फिल्म से होने वाली कमाई में अक्षय का 80 फीसदी हिस्सा रहेगा. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में लागत निकालने के साथ-साथ भारी मुनाफा भी कमा लिया है.



'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' खुले में शौच की समस्या को लेकर है और अक्षय कुमार की इस फिल्म में सामाजिक संदेश को मनोरंजन के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश किया गया है. कहानी केशव और जया की है. केशव के घर में शौचालय नहीं है और जया खुले में शौच नहीं जा सकती. इसी को लेकर पूरी कहानी केंद्रित है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toilet Ek Prem Katha, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com