'बॉम्बे वेल्वेट' नहीं होगी 'मुंबई वेल्वेट'

मुंबई:

फिल्म रणबीर कपूर और अनुष्का स्टारर फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' का नाम बदल कर नहीं होगा। 'मुंबई वेल्वेट' में 1960 के दशक के शहर का ज़िक्र किया गया है, जब मुंबई का नाम बॉम्बे था।  सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी पुष्टि की है।
 
हाल ही में सेंसर बोर्ड ने मिहिर जोशी के इस गाने से बॉम्बे शब्द को बीप करने का फरमान जारी किया था। वजह दी गई थी कि महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे का नाम 1995 में औपचारिक रूप से बदल कर मुंबई रख दिया था। लिहाज़ा बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल असंवैधानिक है।  

सेंसर बोर्ड की माने तो फिल्म 1960 के शहर को दर्शाती है, जब संविधान में मुंबई का नाम बॉम्बे था, जिस वजह से फिल्म का नाम बदलने की कोई ज़रूरत नहीं है। सेंसर बोर्ड के इस फैसले से निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने राहत की सांस ली है। फिल्म में रनबीर एक स्ट्रीट फाइटर, अनुष्का एक जैज़ गायिका और करन जौहर पहली बार एक विलेन के रोल में दिखेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com