बॉलीवुड की हड़ताल हुई खत्म, 14 अक्टूबर को MOU होगा साइन

बॉलीवुड की हड़ताल हुई खत्म, 14 अक्टूबर को MOU होगा साइन

प्रदर्शन करते कलाकार और कामगार...

मुंबई:

बॉलीवुड कामगारों और कलाकारों की हड़ताल एक दिन में ही खत्म हो गई। आज से फिल्म और टीवी की सभी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

शनिवार को FWICE फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लोयी ने अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर जाने के फैसला किया था, जिसमें कैमरे के आगे से लेकर कैमरे के पीछे काम करने वाले सभी लोग शामिल थे। मगर शनिवार को देर रात तक निर्माताओं की संगठनों के साथ चली बैठक के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है, क्योंकि निर्माताओं ने FWICE की शर्तों को मान ली हैं और नया MOU 14 अक्टूबर को साइन कर लिया जाएगा, जिसके बाद हड़ताल खत्म कर शूटिंग शुरू करने की घोषणा FWICE की तरफ से कर दी गई।

बॉलीवुड में काम कर रहे ये कामगार अपना नया MOU साइन करवाना चाहते हैं, जिसकी मियाद पिछली फरवरी में खत्म हो चुकी है। ये MOU हर 5 साल में साइन होता है।

इस बार नए एग्रीमेंट में कामगारों की मांगों में उनका मेहनताना, सुरक्षा, समय पर भुगतान, काम करने की समय सीमा और इन्सुरेंस शामिल हैं। इनके मुताबिक इनका मेहनताना 3 से 6 महीने बाद मिलता है। 18-18 घंटे काम करवाए जाते हैं और इसके लिए इन्होंने निर्माताओं के सामने कुछ इस प्रकार की मागें रखी हैं, जिसे निर्माताओं ने स्वीकार किया है और नया MOU 14 अक्टूबर को साइन कर लिया जाएगा।

फेडरेशन (FWICE)ने प्रोड्यूसरों की संस्था से MOU में सम्मिलित करने के लिए निम्नलिखित मुख्य मांगें की है :-

1. सभी क्राफ्ट्स के कामगारों का 'Minimum Wages'बढ़ाया जाए

2. अधिकतम 1 महीने की समय सीमा में सभी कामगारों के पारिश्रमिक का भुगतान कर दिया जाए

3. शूटिंग की अधिकतम समय सीमा 12 घंटे हो

4. सभी कामगारों के लिए शूटिंग सेट पर सुरक्षा उपायों के साथ ही इंश्योरेंस की भी व्यवस्था हो

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5. सभी कामगारों को शूटिंग के पहले "एग्रीमेंट" दिया जाए