
प्रियंका के बचपन की तस्वीर
- प्रियंका चोपड़ा 34 साल की हो गई हैं
- वह हॉलीवुड फिल्म 'बे वॉच' में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं
- वह अपने पिता के बेहद करीब थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।


प्रियंका चाहती थीं कि वह इंजीनियरिंग या मनोरोग की पढ़ाई करें लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना। 2002 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म 'हमराज' शायद प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म होती, लेकिन किसी कारणों से वह यह फिल्म नहीं कर सकीं और उनकी जगह फिर अमीषा पटेल को लिया गया।
प्रियंका ने फिर 2002 में ही एक तमिल फिल्म 'थामीजान' में अपने अभिनय की शुरुआत की और 2003 में सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद जैसे प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई अहम बॉलीवुड फिल्मों में अपना हुनर दिखाकर उन्होंने पश्चिम में दस्तक दी जहां अमेरिकी टीवी सीरिज़ 'क्वांटिको' के ज़रिए वह एक चर्चित नाम बन गईं। उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'बे वॉच' है जिसमें उन्होंने नकारात्मक रोल निभाया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं