विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2015

रणवीर और दीपिका ने जारी किया 'बाजीराव मस्तानी' का पहला गाना 'गजानन'

रणवीर और दीपिका ने जारी किया 'बाजीराव मस्तानी' का पहला गाना 'गजानन'
दीपिका और रणवीर ने लॉन्‍च किया बाजीराव मस्‍तानी का पहला गाना
मुंबई: फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' की टीम ने अपनी फ़िल्म का पहला गाना पूणे जाकर लॉन्‍च किया। इस गाने के बोल हैं 'गजानंद' जो भगवान गणेश की आरती होती है। गणेशोत्सव को शुरू होने से 2 दिन पहले फ़िल्म की टीम ने पूणे जाकर इस गाने को रिलीज़ किया।
 

यहां फ़िल्म की टीम गई थी गजानन आरती करने जिसमें 5200 बच्चों को इकठ्ठा करके गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना था मगर इतने बच्चे इकठ्ठा नहीं हो पाए इसलिए ये कीर्तिमान नहीं बन सका लेकिन फ़िल्म की टीम का उत्साह कम नहीं हुआ। रणवीर सिंह ने इस मौक़े पर खूब ढोल बजाये। सुखविंदर सिंह ने जमकर गाना गाया और दीपिका पादुकोण ने इनका खूब साथ दिया।
 

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह भूमिका निभा रहे हैं मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा की। वहीं दीपिका नज़र आएंगी मस्तानी के किरदार में।
 

फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' इस साल क्रिसमस के मौक़े पर रिलीज़ होगी। इसके साथ बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'दिलवाले' भी रिलीज़ होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अनन्या पांडे ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वीडियो कॉपी! वायरल वीडियो देख लोग बोले- सबसे खराब रीक्रिएट...
रणवीर और दीपिका ने जारी किया 'बाजीराव मस्तानी' का पहला गाना 'गजानन'
जब अमिताभ बच्चन की वजह हर दिन मुश्किलों को सामना करते थे ऋषि कपूर, बिग बी पर लगाया था ये आरोप
Next Article
जब अमिताभ बच्चन की वजह हर दिन मुश्किलों को सामना करते थे ऋषि कपूर, बिग बी पर लगाया था ये आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com