विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2015

अनुष्का ने पूर्व राष्ट्रपति की ग़लत स्पेलिंग लिखने के लिए मांगी माफ़ी

अनुष्का ने पूर्व राष्ट्रपति की ग़लत स्पेलिंग लिखने के लिए मांगी माफ़ी
अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा की फाइल फोटो
मुंबई: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की ग़लत स्पेलिंग लिखने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने माफ़ी मांगी और कहा उनसे ग़लती हो गई। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अनुष्का शर्मा से उनका नाम लिखने में ग़लती हो गई।

अनुष्का ने ट्विटर पर ग़लती से डॉक्टर एबीजे कलाम आज़ाद लिख दिया। ट्विटर पर ये देखते ही अनुष्का की आलोचना शुरू हो गई। अनुष्का ने सही करने के लिए दोबारा भी ग़लती कर दी और दूसरे ट्वीट में लिख दिया एपीजे कलाम आज़ाद। लेकिन तीसरी बार उन्होंने इसे दुरुस्त किया और मुम्बई में हुए एक इवेंट पर माफ़ी मांगी। अनुष्का ने कहा, 'मुझसे ग़लती हुई जिसके लिए माफ़ी मांगती हूं। कभी-कभी ऐसी गलतियां हो जाती हैं।'

अनुष्का के अलावा ये ग़लती फ़रहान अख़्तर से भी हुई। फरहान ने ट्विटर पर शोक सन्देश लिखते समय नाम लिखने में ग़लती कर दी और लिख दिया डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आज़ाद। ग़ौर करने वाली बात ये भी है की जो ट्विटर सितारों के लिए सस्ते प्रमोशन का ज़रिया है, कई बार वो उन्हें ग़लती से हुई ग़लती का एहसास भी दिला देता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
Squid Game Season 2 Trailer: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज स्क्विड गेम 2 का ट्रेलर रिलीज, पैसों के लिए शुरू हुआ मौत का खेल
अनुष्का ने पूर्व राष्ट्रपति की ग़लत स्पेलिंग लिखने के लिए मांगी माफ़ी
जब शाहरुख खान का नाम सुन प्रियंका ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वायरल वीडियो देख भड़के फैन्स
Next Article
जब शाहरुख खान का नाम सुन प्रियंका ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वायरल वीडियो देख भड़के फैन्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com