मुंबई:
महानायक अमिताभ बच्चन की माने तो उनके लिए गीत गाना और नृत्य करना सबसे बड़ी मुसीबत है। वैसे इस वक्त वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' के एक विशेष ट्रैक के माध्यम से मशहूर गीत 'अमर अकबर एंथोनी' का जादू चलाने के लिए तैयार हैं।
69 वर्षीय अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट काम' पर लिखा, "मैं कल 'बोल बच्चन' के गाने पर काम करूंगा, यह उन गीतों में से एक है, जिसे मुझे गाने और उन पर प्रदर्शन के लिए कहा गया है। मैंने इतने वर्षो में पाया कि अपने गाये गीत पर होठ मिलाना सबसे मुश्किल काम है।"
फिल्म में कैमियो उपस्थिति दर्ज कराने वाले अमिताभ मशहूर गीत 'माय नेम ईज एंथोनी गोंसालवेस' को एक बार फिर से गाएंगे।
उन्होंने कहा, "गीत और नृत्य उनके लिए हमेशा से सबसे बड़ी मुसीबत रहे हैं। कुछ उत्कृष्ट पेशेवरों के बीच गायन करना आपको अयोग्य और बेकार महसूस कराता है।" जुलाई में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amitabh Bachchan On Music And Dance, Big B On Music And Dance, गीत और नृत्य पर अमिताभ बच्चन