विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

मुश्किल थे 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के एक्शन सीन : उपेन पटेल

इससे पहले ये खबरें थीं कि यह फिल्म अक्षय की फिल्म 'धड़कन' से प्रेरित है, लेकिन उपेन ने इन खबरों का खंडन किया था. यह फिल्म इसी महीने 30 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

मुश्किल थे 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के एक्शन सीन : उपेन पटेल
अभिनेता उपेन पटेल का कहना है कि 'खराब मौसम' के कारण सुनील दर्शन की फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के एक्शन दृश्यों को निभाने में काफी मुश्किल हुई. उपेन ने एक बयान में कहा, "मुझे एक्शन करना पसंद है, लेकिन खराब मौसम के कारण फिल्म के एक्शन दृश्य करना मुश्किल था. तापमान शून्य से तीन डिग्री कम था और हम बिना किसी स्टंटमैन के तट के पास एक पहाड़ी पर शूटिंग कर रहे थे. हवा बेहद तेज थी और हमारे नीचे समुद्र था. इसलिए मेरी एक भी गलती भारी पड़ सकती थी."

एक सूत्र के मुताबिक, स्टंट करते हुए उपेन घायल भी हो गए. चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन समय की कमी के कारण उपेन शूटिंग करते रहे.

गौरतलब है कि उपेन पटेल लंबे समय के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वे सुनील दर्शन की फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. इससे पहले ये खबरें थीं कि यह फिल्म अक्षय की फिल्म 'धड़कन' से प्रेरित है, लेकिन उपेन ने इन खबरों का खंडन किया था. यह फिल्म इसी महीने 30 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upen Patel, Upen Patel Films, Upen Patel Upcoming Film, Ek Haseena Thi Ek Deewana Tha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com