यह ख़बर 30 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

400 लड़कियों को देखा, फिर आलिया पसंद आई : करण

खास बातें

  • महेश भट्ट की पुत्री आलिया को अपनी आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर’ में पहली बार पेश करने वाले निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने कहा है कि नवोदित अभिनेत्री फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद नहीं थी।
नई दिल्ली:

महेश भट्ट की पुत्री आलिया को अपनी आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर’ में पहली बार पेश करने वाले निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने कहा है कि नवोदित अभिनेत्री फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद नहीं थी।

जौहर की फिल्म में पहली बार किसी फिल्म में आने वाली आलिया एक रईस लड़की सानया सिंघानिया का किरदार कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दो अन्य नए कलाकार वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे।

करण जौहर ने बताया, ‘‘हमने मुंबई और अन्य शहरों में करीब 400 लड़कियों का स्क्रीन-टेस्ट किया। उसी समय निरंजन ल्येंगर ने मुझसे कहा कि महेश भट्ट की पुत्री आलिया भी फिल्मों में आने के बारे में सोच रही है और वह इस फिल्म के लिए बेहतर किरदार हो सकती है। इसके बाद मैंने उसका स्क्रीन-टेस्ट किया और उसे फिल्म के लिए उपयुक्त पाया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने उससे केवल एक बात कही, अपना वजन कम करो। उस समय वह अधिक वजनी दिखती थी। इसके बाद उसने एक भोजन सलाहकार और ट्रेनर नियुक्त किया। उसने इसके लिए पूरे तीन माह तक मेहनत की और बिल्कुल छरहरी काया लेकर कैमरा के सामने आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि 40 वर्षीय जौहर करीब दो साल बाद फिर से किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने काजोल और शाहरुख खान के साथ ‘माई नेम इज खान’ का निर्देशन किया था।