नई दिल्ली:
- सन् 1935 में पटौदी पैलेस का निर्माण करवाया गया था. इसे 8वें नवाब और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने निर्माण कराया था.
- इफ्तिखार अली के बेटे नवाब मंसूर अली यानी नवाब पटौदी (सैफ अली खान के पिता) ने विदेशों से आर्किटेक्ट बुलवाए थे, जिनकी मदद से पटौदी पैलेस को रिनोवेशन (विनिर्माण) कराया.
- पटौदी पैलेस काफी मशहूर जगहों में से एक माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कीमत की बात की जाए तो लगभग 800 करोड़ रुपए है. हालांकि इस जगह को हेरिटेल होटल में बदला जा चुका है.
- इस पैलेस में कुल 150 कमरे हैं, जहां काम करने के लिए पहले करीब 100 से भी ज्यादा नौकर रखे गए थे. लेकिन अभी ऐसा देखने को नहीं मिलता.
- यहां कई बड़े मैदान और गैरेज है. इतना ही नहीं, यहां घोड़ों का अस्तबल भी है, जिसकी तस्वीर हाल ही में सैफ अली खान और तैमूर को घोड़े पर बैठे हुए देखा गया.
- एक बड़ी बात यह भी है कि दिल्ली के कनॉट प्लेस बाजार को डिजाइन देने वाले जिन रोबर्ट टोर रसेल ने ही पटौदी पैलेस की डिजाइन बनाई थी.
- इस पुश्तैनी महल में सैफ की दादी की बेहद शानदार फायप्लेस व लाइब्रेरी भी है, जिसे सैफ ने खास इंटीरियर डिजाइनर की मदद से नया लुक दिलवाया.
- पटौदी पैलेस का रिनोवेशन सैफ अली खान ने भी करवाया था. दर्शिनी शाह नाम के मशहूर इंटीरियर डिजाइनर ने बेहद आलीशान तरीके से बनाया. महल में एक बड़ा ड्राइंग रूम, 7 बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और बिलियर्स रूम भी मौजूद है.
- सैफ अली खान और करीना कपूर पटौदी पैलेस में कमरा नंबर आठ यानी शेर महल में रुकेंगे. यह कमरा दोनों के शादी होने के पहले ही बन चुका था, क्योंकि यहां पर करीना ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.
- हरियाणा के गुड़गांव (अब गुरूग्राम) में पटौदी पैलेस से जोड़ने वाली रोड को नए विकास गलियारे के रूप में शामिल किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taimur, Taimur Ali Khan, Taimur Birthday, Pataudi Palace, Happy Birthday Taimur, Taimur First Birthday, Pataudi Palace Histroy, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor