विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2018

PM मोदी ने भीलवाड़ा में मुंबई हमले, सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को घेरा, खुद पर हुए निजी हमलों का यूं दिया जवाब, 10 खास बातें

PM मोदी ने भीलवाड़ा में मुंबई हमले, सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को घेरा, खुद पर हुए निजी हमलों का यूं दिया जवाब, 10 खास बातें
भीलवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
भीलवाड़ा:
  1. इस बार राजस्थान ने ठान ली है कि राजस्थान में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाकर रहेंगे. विकास की यात्रा को एक और ताकत देंगे और नया इतिहास लिखेंगे. 
  2. आज 26 नवंबर है, जब दिल्ली रिमोट कंट्रोल से चलता था, जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी. तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला करके हमारे देश के लोगों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था. आज उस आतंकवाद की घटना को 10 साल हो गए.
  3. कांग्रेस ने सवाल उठाया की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ. क्या देश का सेना का जवान जब मौत को मुट्ठी में लेकर निकलता है तो हाथ में कैमरा लेकर जायेगा क्या?
  4. आज हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंवादियों को कश्मीर की धरती से बाहर निकलना भी मुश्किल पड़ रहा है, मौत सीधे दिखाई पड़ रही है. 
  5. माओवादी आये दिन निर्दोषों को मौत के घाट उतार देते हैं. अभी इनके हमले में भरतपुर का नौजवान शहीद हो गया. जिन नक्सलियों ने भरतपुर के जवान को पीठ पर वार करके मौत के घाट उतारा उन्हीं नक्सलियों को कांग्रेस के नेता क्रांतिकारी होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं.
  6. कांग्रेस जातीवाद को बढ़ावा देती है. वे पूछते हैं कि मोदी की जाति क्या है. जब देश का प्रधानमंत्री विदेश जाता है तो सामने वाले को उसकी एक ही जाति दिखती है वो है - सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानी.
  7. 2014 में हमारे आने से पहले गांव में शौचालय की सुविधा 40 प्रतिशत भी नहीं थी और 4 साल में मोदी ने इसे 40 प्रतिशत से 95 प्रतिशत कर दिया.
  8. कांग्रेस को परेशानी है माताएं बहनें मोदी-मोदी क्यों करती है. मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ, उसने गरीब मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते हुए देखा था. इसलिए उसने आकर के देश के 90 %घरों में गैस का चूल्हा पहुंचा दिया.  
  9. कांग्रेस ने काम किया हो तो हिसाब देंगे न. आप तो जाति कौन सी है , पिता कौन है यही पूछते रहोगे.
  10. हिन्दुस्तान कभी 26/11 को भूलेगा नहीं, और उसके गुनाहगारों को भी. कानून अपना काम करके रहेगा, मैं देशवासियों को इस बात का विश्वास दिलाता हूं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Assembly Election 2018, Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com