नई दिल्ली:
- पुलवामा हमले के क़ुसूरवार जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इसमें पुलवामा का मास्टर माइन्ड कामरान भी शामिल है जो विदेशी मूल का है.
- कामरान के अलावा फरहाद को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. तीसरे आतंकवादी का नाम हिलाल अहमद है जो स्थानीय है.
- घर से छिपकर आतंकी रुक-रुक कर फ़ायरिंग करते रहे. अंत में सुरक्षाबलों ने उस घर को ही धमाका कर उड़ा दिया जिसमें आतंकवादी छिपे थे.
- मुठभेड़ के बाद पुलवामा में कर्फ़्यू लगा दिया गया है और आस-पास के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है.
- यह भी सूचना सामने आई है कि जिस घर में आतंकी छिपे थे, उसे सेना ने धमाके से उड़ा दिया है. एनकाउंटर के बाद पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलवामा और उसके साथ सटे इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया है.
- पुलवामा के पिंगलिना में मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया और पत्थरबाज़ी भी की.
- इस दौरान पुलिस का एक जवान स्थानीय लोगों से अपील करता दिखा कि वो वापस लौट जाएं पुलवामा पुलिस का एक विडियो सामने आया है. इसमें एक पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों से वापस चले जाने की गुहार लगा रहा है.
- दरअसल एनकाउंटर स्थल वाली जगह के पास कुछ स्थानीय युवक विरोध प्रदर्शन किया. सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की गई. इस दौरान पुलवामा पुलिस का एक जवान लोगों से गुहार लगाते हुए कह रहा है, 'मैं पुलवामा पुलिस की तरफ से आप सभी से कहना चाहता हूं कि आप की जान हमारे लिए निहायती कीमती है.
- इस ऑपरेशन में सेना के एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए और 8 घायल हुए है. एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ. रविवार देर रात से शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के मेजर विभूति शंकर ढ़ोढ़ियाल, सिपाही शिव राम, अजय कुमार, हरि सिंह शहीद हो गए.
- पुलवामा के पास आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दक्षिण कश्मीर के डीआईजी को पैर में गोली लगी है. डीआईजी अमित कुमार को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक ब्रिगेडियर, लेफ़्टिनेंट कर्नल और कर्नल को भी गोली लगी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pulwama Encounter News