विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2017

जल्द ही आएगा BSNL और PNB का मोबाइल वॉलेट, जानें 5 खास बातें

इस गठजोड़ के तहत दस राज्यों में मोबाइल वॉलेट स्पीडपे पेश किया जाएगा.

जल्द ही आएगा BSNL और PNB का मोबाइल वॉलेट, जानें 5 खास बातें
प्रतीकात्मक फोटो
  1. बीएसएनएल और पीएनबी के स्पीडपे वालेट से विभिन्न बिलों का भुगतान किया जा सकेगा और फोन रिचार्ज किए जा सकेंगे.
  2. इसके साथ ही वे अधिकृत खुदरा बिक्री केंद्रों से धन निकासी और जमा करवा सकेंगे. स्पीडपे के उपयोक्ता इस एप से इंटरनेट बैं​किंग सेवाओं का इस्तेमाल भी कर सकेंगे.
  3. दोनों के बीच समझौता दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा की उपस्थिति में किया जाएगा. सिन्हा ने कहा, ‘भारत इस समय 120 करोड़ मोबाइल उपयोक्ताओं के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है.’
  4. इस समझौते के तहत बीएसएनएल पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड व उत्तराखंड में स्पीडपे की सेवाओं का विस्तार करेगी.
  5. अनुपम ​श्रीवास्तव ने बताया कि हमने नोकिया को खरीद आर्डर जारी कर दिया है जबकि जेडटीई को यह अगले दस दिन में जारी कर दिया जाएगा.

VIDEO : पीएनबी का लॉकर तोड़कर करोड़ों को चोरी


इनपुट : एजेंसी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSNL, PNB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com