पीएम मोदी का इसे बड़ा चुनावी तोहफा माना जा रहा है (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
इनपुट : भाषा से भी
- आशाकर्मियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दोगना करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रूपये से बढ़ा कर 4500 रूपये करने का फैसला किया है.
- जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 2250 रूपये था, उन्हें अब 3500 रूपये मिलेगा. आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रूपये के स्थान पर 2250 रूपये मिलेंगे.
- यह बढ़ा हुआ मानदेय अगले माह यानी एक अक्तूबर से लागू हो जायेगा यानी नवंबर से नया पैसा या तनख्वाह या मानदेय मिलेगा. यह बढ़ी राशि केंद्र सरकार के हिस्से की है.
- आशा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने के अलावा यह भी फैसला किया गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मुफ्त दी जाएंगी.
- दो-दो लाख रूपये की इन दोनों बीमा योजना के तहत कोई प्रीमियम नहीं देना होगा और यह खर्च सरकार उठायेगी.
- जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है उनको अब प्रोत्साहन राशि 250 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है.
इनपुट : भाषा से भी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aanganwadi Workers, Anganwadi Information