एमजे अकबर आज ही विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं.
नई दिल्ली:
- बिना सबूत के आरोप इस समय वायरल की तरह फैल रहे हैं. जो भी केस हो, अब मैं वापस आ गया हूं और मेरे वकील इन आधारहीन आरोपों को देखेंगे.
- यह तूफान लोकसभा चुनाव से पहले क्यों उठा है. क्या इसके पीछे कोई एजेंडा है. आप जज हो जाएंगे. इस आधारहीन आरोपों से मेरी छवि और साख को धक्का पहुंचा है.
- झूठ के पैर नहीं होते हैं लेकिन उसमें जहर होता है. इन आरोपों ने अंदर तक दुख पहुंचाया है. मैं इस पर उचित कानूनी कार्रवाई करुंगा.
- प्रिया रमानी एक साल पहले एक पत्रिका में लेख लिखकर इस अभियान को शुरू किया था. हालांकि उन्होंने मेरा नाम नहीं लिया जैसा कि उन्हें पता था कि यह एक गलत स्टोरी है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मेरा नाम क्यों नहीं लिया, तो उनका जवाब था- मैंने कभी नाम नहीं लिया क्योंकि उन्होंने कभी कुछ नहीं किया.
- अगर मैंने कुछ नहीं किया तो कहां और क्या स्टोरी है? कोई स्टोरी नहीं है. लेकिन मनगढ़ंत, अंदाजा और अनुचित आधार पर आरोप लगा दिए गए जो कि कभी हुआ ही नहीं. यह सिर्फ एक तरह से अफवाह है और दूसरे लोगों ने भी यह भी ऑन रिकॉर्ड भी कंफर्म है कि मैंने कुछ नहीं किया है.
- शुताप्ता पॉल ने कहा, 'इस इंसान ने कभी मेरे ऊपर हाथ नहीं लगाया'. सुषमा राहा ने कहा, 'मैं साफ कर देना चाहती हूं कि उन्होंने वास्तव में कुछ नहीं किया.' एक और महिला अंजू भारती ने तो एक बड़ा अजीब आरोप लगाया कि मैंने स्वीमिंग पूल में पार्टी कर रहा था. लेकिन मुझे तो यह भी नहीं पता कि कैसे तैरते हैं.
- इसके बाद मेरे छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एक और आरोप गजाला वहाब ने लगाया. उन्होंने कहा कि मैंने 21 साल पहले उनके साथ छेड़खानी की है. लेकिन 16 पहले तो मैं सामाजिक जीवन में आया हूं जब मैं मीडिया में था.
अगर आप एनडीटीवी से जुड़ी कोई भी सूचना साझा करना चाहते हैं तो कृपया इस पते पर ई-मेल करें-worksecure@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MJ Akbar Statement On Allegation