विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2016

आइए पढ़ें टैल्गो ट्रेन के बारे में पांच खास बातें

आइए पढ़ें टैल्गो ट्रेन के बारे में पांच खास बातें
नई दिल्ली:  
  1. स्पेन की टैल्गो कंपनी ने भारत की वर्तमान पटरियों पर अपनी हल्की और तेज चलने वाली ट्रेनों को दौड़ाने के लिए प्रयास स्वरूप इजाजत दी है। इस काम के लिए कंपनी को कोई पैसा नहीं दिया जाएगा।
  2. रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि टैल्गो ट्रेनें को बिना किसी बदलाव के भारतीय पटरियों पर 160-200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।
  3. इस ट्रेन का तीसरा टेस्ट मुंबई से दिल्ली के बीच होगा जहां पर यह ट्रेन अपने पूर्ण प्रदर्शन यानी 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
  4. रेल अधिकारियों का दावा है कि टैल्गो ट्रेन को भारतीय पटरियों पर दौड़ाने के लिए भारतीय पटरियों में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि टैल्गो को भारत में पहुंचाने में जो भी खर्चा आएगा, यहां तक कि कस्टम के चार्ज भी कंपनी ही चुकाएगी।
  5. कहा जाता है कि यह ट्रैन हल्की होने की वजह से कम बिजली की खपत करती है और इससे रेलवे को बिजली के बिलों में काफी राहत मिल सकती है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टैल्गो ट्रेन, भारतीय रेल, सबसे तेज ट्रेन, टैल्गो ट्रेन ट्रायल, Talgo Train, Indian Rail, Fastest Train In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com