मोरबी ब्रिज हादसे में 47 बच्चों की गई जान, 2 साल का मासूम भी शामिल: 10 पॉइंट्स
गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मृतकों की संख्या सोमवार तक 141 पहुंच गई. इनमें 45 की उम्र 18 साल से कम है. अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन को मंगलवार सुबह के लिए रोक दिया गया है, क्योंकि रोशनी कम होने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. उन्होंने कहा कि लगभग 100 शवों के पानी में फंसे होने की आशंका है.
ये पुल सात महीने से रेनोवेशन के लिए बंद था. 25 अक्टूबर को इसे मरम्मत के बाद खोला गया था.