पढ़िए : मक्का में पाक हज यात्रा से कैसे जुड़ी हैं लाखों जिंदगियां

पढ़िए : मक्का में पाक हज यात्रा से कैसे जुड़ी हैं लाखों जिंदगियां

(तस्वीर सौजन्य - एएफपी)

गुरुवार को मुस्लमानों के धार्मिक शहर मक्का के बाहर भगदड़ में 400 से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की ख़बर आ रही है। हर साल लगभग कई लाख लोग हज के दौरान सऊदी अरब के धार्मिक शहर मक्का में जमा होते हैं। आइए जानते हैं इस्लामी आस्था के इस केंद्र के बारे में कुछ अहम बातें...

मक्का के बारे में कुछ अहम जानकारियां

  1. सऊदी अरब के हिजाज़ इलाके में मक्का शहर है और ये मक्का क्षेत्र की सल्तनत की राजधानी है। इस शहर की आबादी करीब 20 लाख बताई जाती है लेकिन पवित्र हज के महीने में यहां लोगों की संख्या तीन गुनी हो जाती है।

  2. इस शहर में ज्यादातर आबादी 'हज इंडस्ट्री' में काम करती है जहां 12 महीने सिर्फ हज की तैयारियों से जुड़े काम ही किए जाते हैं।

  3. मान्यता है कि इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र धार्मिक स्थल मक्का में मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और दुनिया भर के मुसलमान, मक्का की तरफ मुंह करके ही पांच वक्त की नमाज़ पढ़ते हैं।

  4. ऐसा माना जाता है कि सभी मुसलमानों को अपने जीवन काल में कम से कम एक बार हज के लिए मक्का ज़रूर आना चाहिए जहां वह मस्जिद अल हरम और पवित्र इमारत काबा के दर्शन करते हैं।

  5. हज के लिए मक्का आने की अनुमति सिर्फ इस्लाम धर्म मानने वालों को ही मिलती है।

  6. आमतौर पर 13 दिन तक हज चलता है लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ की वजह से अधिकतम दो दिन से ज्यादा यहां ठहरने मुमकिन नहीं हो पाता है।

  7. खबरों के मुताबिक यहां लगाए गए टेंट का एक रात का किराया 2 लाख रूपए है।

  8. इस बीच मक्का और मदीना के बीच एक हाई स्पीड रेल लिंक के लिए प्रोजेक्ट भी शुरू हुआ है जो अपने समय से काफी पीछे चल रहा है। हरमैन हाई स्पीड रेल लाइन प्रोजेक्ट के पूरी तरह तैयार होने के साथ ही जिस सफर को बस से पूरा करने में यात्रियों को घंटों लग जाते हैं, वह महज़ 2 घंटे की ट्रेन यात्रा में सिमट जाएगी।

  9. वहीं पिछले कुछ समय से मक्का की मस्जिद अल हरम में विकास के नाम पर हो रही तोड़-फोड़ के लिए सऊदी अरब सरकार की काफी आलोचना भी हो रही है।  मस्जिद के दक्षिण में लंदन के बिग बैन घड़ी की तर्ज पर रोयल मक्का क्लॉक टावर बनाया गया है जिसे दुनिया की सबसे बड़ी इमारतों में से एक बताया जा रहा है।