विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2022

गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं के पूजन के समय जरूर करें ये काम, मिलेगा देवी का आशीर्वाद

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या देवियों मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां काली, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला की गुप्त तरीके से पूजा-उपासना का विधान है. गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं के पूजन के समय उनके इन मंत्रों का जाप करना शुभ और फलदायी माना जाता है.

गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं के पूजन के समय जरूर करें ये काम, मिलेगा देवी का आशीर्वाद
गुप्त नवरात्रि में सर्वदुख निवारण के लिए करें ये कार्य, बनी रहेगी देवी की कृपा
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

गुप्‍त नवरात्र‍ि 02 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 10 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार को होगा. गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में दस महाविद्याओं की देवियों की पूजा-उपासना की जाती है. बता दें कि गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ में आती है. मान्यता है कि माघ मास की गुप्त नवरात्रि में मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. बता दें, गुप्त नवरात्रि में माता के नौ रूपों की नहीं, बल्कि 10 महाविद्याओं की पूजा की (Significance of Gupt Navratri) जाती है. गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या देवियों मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां काली, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला की गुप्त तरीके से पूजा-उपासना का विधान है. गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं के पूजन के समय उनके इन मंत्रों का जाप करना शुभ और फलदायी माना जाता है.

b3ficb4o

दस महाविद्याओं के लिए पूजा मंत्र

देवी काली

मंत्र- 'ॐ क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहाः'

esr3srl

तारा देवी

मंत्र- 'ॐ ह्रीं स्त्रीं हुं फट'

त्रिपुर सुंदरी देवी

मंत्र- 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः'

spvnrm1g

देवी भुवनेश्वरी

मंत्र- 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं नमः'

देवी छिन्नमस्ता

मंत्र- 'श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैरोचनीयै हूं हूं फट स्वाहा:'

4mc6en4g

त्रिपुर भैरवी देवी

मंत्र- 'ॐ ह्रीं भैरवी कलौं ह्रीं स्वाहा:'

धूमावती माता

मंत्र- 'ॐ धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा:'

j5n31qgo

बगलामुखी माता

मंत्र- 'ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नम:'

मातंगी देवी

मंत्र- 'ॐ ह्रीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:'

mt77c9dg

देवी कमला

मंत्र- 'ॐ हसौ: जगत प्रसुत्तयै स्वाहा:' 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gupt Navratri 2022, Navratri 2022, Gupt Navratri Mantra, Gupt Navratri 2022 Puja Vidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com