Vastu Tips for Morning: सुबह का समय हर किसी के लिए खास होता है. यही वजह है कि अक्सर लोग कहते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ करना चाहिए. दरअसल इस सयम में पूजा-पाठ करने से प्रभु जल्द प्रसन्न होते हैं. वहीं अक्सर यह भी कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन भी अच्छा होता है और हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में समस्याएं दूर रहें. वास्तु शास्त्र में भी सुबह उठकर कुछ खास काम करने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं कि सुबह उठकर किन कार्यों को करना शुभ और मंगलकारी होता है.
पक्षियों को खिलाएं दाना
सुबह उठकर पक्षियों को दाना डालने से मानसिक शांति मिलती है और ऐसा करने से कुंडली में अशुभ फल देने वाले ग्रह भी शांत होते हैं. इसके साथ ही सुबह-सुबह पक्षियों को पानी भी दे सकते हैं. हालांकि, इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि पक्षियों को खाना और पानी किसी साफ जगह पर दें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
काली चीटियों को खिलाएं आटा
पक्षियों को दाना खिलाने के अलावा सुबह उठकर काली चीटियों को आटा भी खिला सकते हैं. काली चीटियों को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है और इन्हें रोजाना सुबह आटा खिलाने से दुर्भाग्य खत्म होता है.
गौमाता के दर्शन
सुबह उठने के बाद गौमाता के दर्शन करना भी बहुत ही भाग्यशाली होता है. गाय को मां लक्ष्मी की प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है और दर्शन से माता लक्ष्मी की कृपा आती है. इसके अलावा गौमाता को अपने हाथ से रोटी भी खिला सकते हैं.
धार्मिक किताबों का करें दर्शन
कहा जाता है कि सुबह-सुबह धार्मिक किताबों का पाठ करना चाहिए और अगर यह संभव ना हो तो कम से कम सुबह उठकर स्नान करने के बाद धार्मिक किताबों का दर्शन करना चाहिए. वेद और गीता जैसे धार्मिक किताबो के दर्शन से आप दिनभर मानसिक तौर पर ऊर्जावान महूस करेंगे.
अपनी हथेली का दर्शन करें
शास्त्रों के अनुसार, मान्यता है कि हाथों में किस्मत की रेखा होती है और सुबह उठते ही दोनों हाथेलियों के दर्शन करने से दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होती है. इससे मन को शांति और सकरात्मक ऊर्जा मिलती है.
पूज-पाठ
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, सुबह उठकर स्नान करना चाहिए और पूजा-पाठ करनी चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और भगवान की कृपा होती है. पूजा के दौरान हवन और यज्ञ भी करना चाहिए. हालांकि, अगर रोजाना हवन करना संभव नहीं है तो तुलसी के सामने दीपक जला सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं