Vaishakh Maas Ke Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के बाद पड़ने वाले वैशाख मास का बहुत धार्मिक ज्यादा महत्व माना गया है. यह पावन मास जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु को समर्पित है. हिंदू मान्यता के अनुसार माधव मास कहलाने वाले इस वैशाख मास में पूजा और स्नान-दान का पुण्य तमाम तीर्थों के दर्शन के बराबर होता है. गर्मी की शुरुआत वाले इस मास में जलदान समेत कई ऐसे दान बताए गये हैं जो व्यक्ति के सभी दोष और पाप को हरते हुए उसे सुख, संपत्ति और सौभाग्य प्रदान करते हैं. यदि आपने किन्हीं कारणों के चलते अभी तक इस पावन मास से जुड़े स्नान-दान के उपाय नहीं किए हैं तो आप वैशाख पूर्णिमा तक उसे करके अक्षय पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं.
- हिंदू मान्यता के अनुसार वैशाख मास का पुण्यफल पाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए. यदि संभव हो तो वैशाख मास में गंगा आदि जलतीर्थ पर जाकर स्नान करना चाहिए.
- हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत ही प्रिय है. ऐसे में इस मास का पुण्यफल पाने के लिए व्यक्ति को तुलसी जी की विशेष सेवा और पूजा करना चाहिए. वैशाख मास में प्रतिदिन स्नान के बाद तुलसी जी को जल चढ़ाएं और सुबह-शाम शुद्ध घी का दीया जलाएं.

- वैशाख मास से चूंकि गर्मी पड़ना प्रारंभ हो जाती है. ऐसे में व्यक्ति को पुण्यफल पाने के लिए न सिर्फ विशेष रूप से शीतल जल का दान करना चाहिए, बल्कि दूसरों को जलदान के लिए प्रेरित करना चाहिए.
- हिंदू धर्म में सभी प्रकार के दान में जल का दान अत्यंत ही पुण्यदायी माना गया है, इसलिए यदि संभव हो तो जगह-जगह पर प्याउ बनवाना चाहिए या फिर पक्षियो के लिए किसी पात्र में पानी रखना चाहिए.
Kalyug: कहां और किन चीजों पर होता है कलयुग वास? जानें इससे बचने का महाउपाय
- हिंदू मान्यता के अनुसार वैशाख मास में जल का दान करने से न सिर्फ देवतागण बल्कि पितर भी प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं.
- यदि आप सामर्थ्यवान हैं तो वैशाख मास में जरूरतमंद लोगों को गर्मी से बचाने वाली चीजें जैसे चप्पल, छाता, टोपी आदि दान करें.
- हिंदू मान्यता के अनुसार यदि शरीर साथ दे तो व्यक्ति को वैशाख मास में सिर्फ एक समय सात्विक भोजन करना चाहिए और जमीन पर सोना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं