विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गाड़ी खरीदने की प्लानिंग? जानिए किस राशि के लिए कौन सा रंग होगा शुभ

Akshaya Tritiya 2026: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्षय तृतीया पर किस राशि के जातक के लिए गाड़ी का कौन सा रंग शुभ रहेगा. आइए जानते हैं...

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गाड़ी खरीदने की प्लानिंग? जानिए किस राशि के लिए कौन सा रंग होगा शुभ
अक्षय तृतीया 2026

Akshaya Tritiya 2026: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया को सबसे पवित्र और शुभ तिथि में से एक माना जाता है. पंचांग के अनुसार ये पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, दिन रविवार को मनाया जाएगा. संस्कृत में 'अक्षय' शब्द का अर्थ है 'जो कभी खत्म न हो', इसलिए इस दिन किए गए दान, पुण्य, नए कार्य शुरू करना और घर-मंदिर का निर्माण हमेशा फलदायी माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन नए व्यापार, निवेश, विवाह और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत अनुकूल होता है. ऐसे में अगर इस साल आप अक्षय तृतीया पर नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातक के लिए गाड़ी का कौन सा रंग शुभ रहेगा. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Parshuram Jayanti 2026: कब है भगवान परशुराम की जयंती? जानें शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता की 10 बड़ी बातें

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए महरून या लाल रंग की गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा. इससे जीवन में ऊर्जा बढ़ सकती है.

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक अक्षय तृतीया पर सफेद या सिल्वर रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं. इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अक्षय तृतीया पर हरी, क्रीम या ग्रे रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं.

4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया पर सफेद या क्रीम रंग की गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा.

5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अक्षय तृतीया पर लाल या महरून रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं.

6. कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अक्षय तृतीया पर व्हाइट या ग्रीन कलर की गाड़ी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब से होगी शुरू, जानिए तिथि और महत्व

7. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर सिल्वर रंग की गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा.

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग अक्षय तृतीया पर लाल या महरून रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं.

9. धनु राशि
धनु राशि के लोग अक्षय तृतीया पर क्रीम या व्हाइट कलर की गाड़ी खरीद सकते हैं. इससे जीवन में खुब तरक्की मिल सकती है.

10. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर नीला या भूरे रंग की गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा.

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक अक्षय तृतीया पर ब्लू कलर की गाड़ी खरीद सकते हैं.

12. मीन राशि
मीन राशि के लोग अक्षय तृतीया पर पीले या सफेद रंग की गाड़ी खरीद सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com