विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 8 February 2026: सिंह को मिलेगा शुभ समाचार तो धनु को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 8 February 2026: आज रविवार को चंद्रमा तुला राशि में हैं, जिसके कारण आज सिंह राशि की संवरेगी किस्मत तो वहीं धनु को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ. आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, , जानने के लिए पढ़ें 08 फरवरी 2026, रविवार का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 8 February 2026: सिंह को मिलेगा शुभ समाचार तो धनु को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 8 February 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 08 फरवरी 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 08 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में हैं, जिसके कारण आज सिंह और धनु राशियों के लिए पूरा दिन अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है. सिंह राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण उनके सभी कार्य आसानी से पूरे होते नजर आएंगे तो वहीं धनु का मन धर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा और इस राशि के जातकों को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. किन राशियों को आज सावधानी के साथ काम करने होंगे और किन्हें सिंह और धनु जैसा किस्मत का साथ मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें 08 फरवरी 2026, रविवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा. किसी छोटी यात्रा का और लजीज भोजन का भी योग है. कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है. अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा. चर्चा में विवाद की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से काम आसानी से पूरा हो सकेगा.

वृषभ (Taurus)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज दिनभर आप आनंदित रहेंगे. अपने काम में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार काम भी कर सकेंगे. अधूरे कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है. मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. स्पोर्ट्स और कला की गतिविधि में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है. आपको जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. किसी के साथ चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, सावधान रहना जरूरी है. मित्रों पर धन खर्च होने की संभावना है. शरीर और मन से अस्वस्थ महसूस होने के कारण आपके उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में आपको आज धैर्य के साथ काम लेना चाहिए.

कर्क (Cancer)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव नहीं करेंगे. सीने में दर्द या जलन जैसी तकलीफ से परेशान रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष हो सकता है. आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने जैसी परिस्थिति निर्मित होने की संभावना है. अनावश्यक जगह पर खर्च होने का योग है. भोजन में अनियमितता रहने से आप परेशान रहेंगे. अनिद्रा भी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है.

सिंह (Leo)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज व्यापार के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है. विदेश से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. नए काम के लिए अच्छा समय है. किसी लाभदायक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं. दोपहर के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे. किसी बात की चिंता बनी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी. हालांकि आज ज्यादातर समय आप दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने में व्यस्त रहने वाले हैं.

कन्या (virgo)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी. कोई नया काम शुरू ना करें. ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा. परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे. दोपहर के बाद आपका समय अनुकूल दिखेगा. भाई-बंधुओं के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. भाग्यवृद्धि के संकेत हैं. दोस्तों के साथ शाम का समय पुरानी यादों में गुजर सकता है. आज कोई नया रिश्ता भी बन सकता है

तुला (Libra)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपकी रचनात्मकता से आप कोई कठिन काम आसानी से कर पाएंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. नए वस्त्र, आभूषण या मनोरंजन पर धन खर्च होगा. दोपहर के बाद किसी भी तरह का निर्णय लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है. परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें. इगो को अलग रखकर मेल-जोल भरे वातावरण में काम करें. आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना होगा. आप मुस्कुराकर लोगों का स्वागत करें, अन्यथा लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कोई विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी. आर्थिक मामलों में आज आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा. शाम के बाद आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके घर कोई मेहमान भी आ सकते हैं. कोई आपको उपहार भी दे सकता है. हालांकि आज किसी तरह का कोई नया काम शुरू ना करें.

धनु (Sagittarius)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लिए बहुत अच्छा है. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल रहेगी. मन में जो दुविधा है, उसका निराकरण हो जाएगा. शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे. गुप्त शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे.

मकर (Capricorn)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज धार्मिक कामों में आपकी रुचि रहेगी. व्यापार के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा. आप के हर काम सरलता से पूरे कर सकेंगे. जीवन में भी आनंद बढ़ जाएगा. दोपहर बाद किसी बात की चिंता से नकारात्मक विचार आ सकते हैं. इससे हताशा भी बढ़ सकती है. आप कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं. आज मित्रों के साथ सुखद मिलन होगा. आप किसी खास जगह पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं.

कुंभ (Aquarius)

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे. नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा. थोड़ा संभलकर चलना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम सुख की प्राप्ति होगी. घर में मेहमान के आगमन से खुशी मिलेगी. आप दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रमा राशि बदलकर आज 08 फरवरी, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है. बाहर जाने से बचें. आज खर्च में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ मिलेंगे. अनैतिक कामों से दूर रहें. ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है. नए ग्राहक मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com