विज्ञापन

रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में मेघनाद बनेगा ये एक्टर, दे चुका है एक के बाद एक हिट

रणबीर कपूर की 4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायण में रावण के बेटे मेघनाद का किरदार निभाते हुए एक्टर राघव जुयाल नजर आएंगे. 

रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में मेघनाद बनेगा ये एक्टर, दे चुका है एक के बाद एक हिट
राघव जुयाल रामायण में बनेंगे मेघनाद
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की रामायण की चर्चा पिछले काफी समय से है. जहां रणबीर कपूर, सनी देओल, साई पल्लवी, अरुण गोविल और रवि दुबे जैसे एक्टर्स का फिल्म में हिस्सा होना कंफर्म है तो वहीं अब कुछ और एक्टर्स की फिल्म में एंट्री होती हुई दिख रही है. दरअसल, कहा जा रहा था कि विक्रांत मैसी रामायण में रावण के बेटे मेघनाद का किरदार निभाने वाले थे. उन्हें रिप्लेस करने की खबरें सामने आई हैं. वहीं कहा जा रहा है कि द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक्टर राघव जुयाल को यह मौका मिल गया है. 

राघव जुयाल की रामायण में हुई एंट्री

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत मैसी को रामायण के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन बात नहीं बनीं और मेकर्स ने राघव जुयाल को ऑफर दिया, जिसके बाद वह फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए. हालांकि एक चोट के कारण वह अभी शूटिंग नहीं कर पाएंगे. बता दें कि राघव जुयाल का करियर पिछले कुछ सालों में होस्टिंग से एक्टिंग की ओर शिफ्ट हुआ है. पहले किल, फिर बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए उन्हें काफी तारीफें मिली हैं.  

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायण को मिल गया रावण का भाई विभीषण, दे चुका है 1000 करोड़ की फिल्म, ली शाहरुख खान से टक्कर

विक्रांत मैसी ने रामायण में होने की खबरों को किया खारिज

Latest and Breaking News on NDTV

इंस्टाग्राम स्टोरी पर राघव जुयाल से रिप्लेस किए जाने वाली खबरों का स्क्रीनशॉट विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ठीक है. बात खत्म करने के लिए बता गूं कि मैं कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था. न हूं, न कभी था. "इज्जतदार" मीडिया हाउस की तरफ से ऐसी गैर-जिम्मेदार मीडिया कवरेज काफी चौंकाने वाली है. फिर भी, रामायण की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं पक्का टिकट खरीदकर इसे सिनेमाघरों में देखूंगा." हालांकि यह पोस्ट अब डिलीट कर दिया गया है. 

गौरतलब है कि रामायण पार्ट 1 2026 के आखिर में रिलीज किया जाना है. जबकि पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का बजट 4000 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसके चलते फैंस की नजरें फिल्म पर टिकी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ के बाद रणबीर कपूर की रामायण में छाएंगे सनी देओल, हनुमान के रोल पर मेकर्स का बड़ा फैसला

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Vikrant Massey,  Raghav Juyal, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com